वेस्ट प्रोसेसिंग के लिए प्लांट का संचालन कराना जरूरी

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

-ठोस अपशिष्ट प्रबंधन क्रियान्वयन को लेकर बैठक वेस्ट प्रोसेसिंग के लिए प्लांट का संचालन कराना जरूरी वेस्ट प्रोसेसिंग के लिए प्लांट का संचालन कराना जरूर

वेस्ट प्रोसेसिंग के लिए प्लांट का संचालन कराना जरूरी

पीलीभीत, संवाददाता। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रसून द्विवेदी की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ठ के प्रभावी क्रियावन्यन के लिए गठित समिति की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि ठोस अपशिष्ट नियम-2026 जनपद के शहरी स्थानीय निकाय के साथ-साथ ग्रामीण स्थानीय निकाय पर भी लागू होंगे। इन निकायों के अन्तर्गत आने वाले ऐसे कचरा उत्पन्न करने वाले संस्था/परिसर जो कि रोजाना 100 किग्रा कचरा उत्पन्न करते हो अथवा 40000 लीटर जल का उपभोग करते हो अथवा 20000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में संचालित हो। बल्क वेस्ट की श्रेणी में आयेंगे।

उनको सीपीसीबी के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। एडीएम ने बताया कि स्थानीय निकायों को सोर्स सेग्रीगेशन, डोर-टू-डोर वेस्ट कलैक्शन एवं वेस्ट प्रोसेसिंग के लिए प्लांट का संचालन कराना जरूरी है। इस मौके पर सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र, डीपीआरओ रोहित भारती, सभी बीडीओ, अधिशासी अधिकारी, डीपीएम आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवेस्ट प्रोसेसिंग के लिए प्लांट का संचालन कराना जरूरी