विद्यालय पोषण कार्यक्रम की समीक्षा, ई-शिक्षाकोष की लंबित प्रविष्टियां जल्द होंगी पूरी

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

समस्तीपुर में शनिवार को सरकारी विद्यालयों में संचालित पोषण कार्यक्रम (अंकुरण) की प्रभावी समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बच्चों को पोषण सुविधाओं की गुणवत्ता और ई-शिक्षाकोष पोर्टल की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से पोषण का लाभ पहुंचाना चाहिए।

विद्यालय पोषण कार्यक्रम की समीक्षा, ई-शिक्षाकोष की लंबित प्रविष्टियां जल्द होंगी पूरी

समस्तीपुर। सरकारी विद्यालयों में संचालित विद्यालय पोषण कार्यक्रम (अंकुरण) के प्रभावी क्रियान्वयन और ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टियां पूरी कराने को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम रोशन कुशवाहा ने की।

बैठक का उद्देश्य

बैठक में विद्यालयों में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण सुविधाओं, कार्यक्रम की गुणवत्ता, नियमित निगरानी और ई-शिक्षाकोष पर दर्ज आंकड़ों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोषण कार्यक्रम का लाभ सभी विद्यार्थियों तक निर्धारित मानक और गुणवत्ता के अनुरूप नियमित रूप से पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम की निगरानी

विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम की लगातार निगरानी और निरीक्षण करने तथा किसी प्रकार की कमी मिलने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा। ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा के दौरान लंबित प्रविष्टियों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया।

आंकड़ों की शुद्धता

डीएम ने कहा कि पोर्टल पर दर्ज आंकड़े शुद्ध, पूर्ण और अद्यतन होने चाहिए। कार्य में लापरवाही या अनावश्यक विलंब मिलने पर संबंधित कर्मी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय पोषण कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शैक्षणिक विकास और नियमित उपस्थिति से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके सफल संचालन के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य समेत संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।

निर्देशित कार्यवाही

क्षेत्रीय स्तर पर नियमित निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी-कर्मी समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने विद्यालय स्तर पर काम करने वाले कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने तथा दोनों कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रश्न और उत्तर

✦बैठक की अध्यक्षता किसने की?−
बैठक की अध्यक्षता डीएम रोशन कुशवाहा ने की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविद्यालय पोषण कार्यक्रम की समीक्षा, ई-शिक्षाकोष की लंबित प्रविष्टियां जल्द होंगी पूरी