बैठक में कुपोषण मुक्त डोभी पर हुई चर्चा

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

चन्दवक में बाल विकास परियोजना डोभी की बैठक हुई, जिसमें 'संभव 6.0' अभियान के सफल संचालन पर चर्चा की गई। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और कुपोषित बच्चों की पहचान करना और उन्हें सरकारी सेवाओं से जोड़कर कुपोषण के खिलाफ प्रभावी लड़ाई लड़ना है।

बैठक में कुपोषण मुक्त डोभी पर हुई चर्चा

चन्दवक। बाल विकास परियोजना डोभी की बैठक गुरुवार को ब्लॉक सभागार में की गई। इस दौरान 'संभव 6.0' अभियान एक जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर समीक्षा एवं उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने की। बैठक में अभियान के तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, जन्म से छह माह तक के शिशुओं, गंभीर कुपोषित एवं कम जन्म वजन वाले बच्चों की पहचान, ई-कवच पंजीकरण, विभिन्न सरकारी सेवाओं से जोड़ने, नियमित फॉलोअप, शत-प्रतिशत टीकाकरण और पोषण परामर्श को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को लक्ष्य के अनुरूप संचालित करने पर बल दिया गया। सीडीपीओ प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और कुपोषण के खिलाफ प्रभावी लड़ाई लड़ना है। बैठक में खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव, एडीओ पंचायत, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।