महनार में पीयर्स लर्निंग व प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को लेकर कार्यशाला आयोजित

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की देखरेख में बालक उच्च विद्यालय, महनार में पीयर्स लर्निंग एवं प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को सहयोगात्मक सीखने और परियोजनाओं के माध्यम से समस्या हल करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। इन विधियों से विद्यार्थियों का सीखना अधिक प्रभावी होगा।

महनार में पीयर्स लर्निंग व प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को लेकर कार्यशाला आयोजित

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा वैशाली के आदेशानुसार पीयर्स लर्निंग एवं प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बालक उच्च विद्यालय, महनार में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों में वर्ग छह से आठ में विज्ञान एवं गणित विषय के नामित नोडल शिक्षक शामिल हुए। कार्यशाला में शिक्षकों को बताया गया कि पीयर्स लर्निंग ऐसी शिक्षण पद्धति है,जिसमें विद्यार्थी एक-दूसरे से सीखते और सिखाते हैं। इसमें शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं,बल्कि सीखने की प्रक्रिया के संचालक होते हैं। इस पद्धति से विद्यार्थियों में सहयोगात्मक सीखने की आदत,आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता, संचार एवं सामाजिक कौशल का विकास होता है।

वहीं प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के बारे में बताया गया कि इसमें विद्यार्थी किसी वास्तविक समस्या, प्रश्न या विषय पर परियोजना तैयार कर सीखते हैं। वे जानकारी एकत्र करते हैं,शोध करते हैं, प्रयोग करते हैं तथा मॉडल या रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुति देते हैं। कार्यशाला में शिक्षकों को विद्यार्थियों के स्तर के अनुसार समूह बनाने, सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने, आवश्यक मार्गदर्शन देने और सतत मूल्यांकन करने की जानकारी दी गई। बताया गया कि इन शिक्षण पद्धतियों से विद्यार्थियों का सीखना अधिक प्रभावी और व्यवहारिक बनेगा। -कृत्यानंद सिंह

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहनार में पीयर्स लर्निंग व प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को लेकर कार्यशाला आयोजित