अकील एडपा कार्यक्रम की हुई समीक्षा

हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा जिले में उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में अकील एडपा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्कूलों की गतिविधियों, उपस्थिति, पाठ्यक्रम पूर्णता और विद्यालयों के डाटा अद्यतन करने पर चर्चा हुई। शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति और अभिभावक-शिक्षक बैठकें आयोजित करने का भी मूल्यांकन किया गया।

अकील एडपा कार्यक्रम की हुई समीक्षा

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में संचालित अकील एडपा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम के तहत स्कूलों में संचालित विभिन्न गतिविधियों और उनकी प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में जिले के स्कूलों में सेंट्रलाइज्ड आनलाइन कक्षाओं के संचालन, 54 विद्यालयों में अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रमण, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम पूर्णता, प्रत्येक माह आयोजित होने वाले रेल टेस्ट और स्कूल टेस्ट सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। स्कूलों के मूल्यांकन के आधार पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति और प्रत्येक माह अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित किए जाने की भी समीक्षा की गई।

विद्यालयों का डाटा सही और अद्यतन रखने का निर्देश डीसी ने सभी स्कूलों को विद्यालय से संबंधित आंकड़े आनलाइन डाटा फॉर्मेट में सही और अद्यतन रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डाटा के आधार पर विद्यालयों की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई की जा सकेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअकील एडपा कार्यक्रम की हुई समीक्षा