तस्करी व अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को किया मंथन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी कैंप में सीओ मयंक द्विवेदी ने तस्करी व अपराध नियंत्रण पर बैठक की। उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों की समस्याएं सुनीं और सुझाव नोट किए। समिति से सूचनाएं साझा करने की अपील की गई ताकि अपराध पर प्रभावी रोकथाम हो सके। आम जनता से पुलिस का सहयोग मांगा गया।

बढ़नी। सीओ मयंक द्विवेदी ने रविवार को बढ़नी बॉर्डर के एसएसबी कैंप में एसएसबी, ऑपरेशन कवच की टीम व ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने सीमा पर तस्करी व अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर मंथन किया। उन्होंने समिति के सदस्यों की समस्याओं को सुना गया। साथ ही उनके सुझावों को नोट किया गया। समितियों से अपराध एवं अपराधियों के संबंध में सूचनाएं साझा करने को कहा गया ताकि सीमा पर तस्करी व अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


