पाठ्यपुस्तक-आधारित प्रभावी शिक्षण के लिए प्रशिक्षण आयोजित

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

श्रावस्ती में शिक्षकों के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण और बाल-केंद्रित शिक्षण सुनिश्चित करना है। शिक्षकों को पाठ्यपुस्तक और शिक्षक संदर्शिका के समन्वय पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में अभिव्यक्तिपूर्ण गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। अंत में, सहायक शैक्षिक सुझावों का नियमित उपयोग करने पर बल दिया गया।

पाठ्यपुस्तक-आधारित प्रभावी शिक्षण के लिए प्रशिक्षण आयोजित
पाठ्यपुस्तक-आधारित प्रभावी शिक्षण के लिए प्रशिक्षण आयोजित

श्रावस्ती,संवाददाता। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षक संदर्शिका एवं पाठ्यपुस्तक के समन्वित उपयोग के माध्यम से कक्षा-कक्ष में गुणवत्तापूर्ण, बाल-केंद्रित एवं सहभागितापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के सत्र में हिंदी शिक्षक संदर्शिका की संरचना पर विस्तार से चर्चा कर प्रतिभागियों को संदर्शिका के विभिन्न घटकों, सीखने के परिणामों, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया तथा मूल्यांकन संबंधी प्रावधानों से परिचित कराया गया। साथ ही यह समझ विकसित की गई कि शिक्षक संदर्शिका केवल एक मार्गदर्शक दस्तावेज़ नहीं है बल्कि यह दैनिक शिक्षण को व्यवस्थित,उद्देश्यपूर्ण एवं प्रभावी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है。

प्रशिक्षण सत्र का विवरण

प्रशिक्षण के दौरान कक्षा 4 में हिंदी विषय के पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण पर व्यवहारिक सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान पाठ के विभिन्न चरणों पर विस्तार से चर्चा जानकारी दी गई। शिक्षकों को बच्चों की भाषा समझ, पठन कौशल,अभिव्यक्ति क्षमता तथा सक्रिय सहभागिता को बढ़ाने हेतु खुले छोर के प्रश्नों, समूह कार्य,चर्चा आधारित शिक्षण तथा अभिव्यक्तिपूर्ण गतिविधियों के प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया गया। साथ ही यह भी रेखांकित किया गया कि पाठ्यपुस्तक को केवल पढ़ाने तक सीमित न रखकर उसे बच्चों के अनुभवों और वास्तविक जीवन से जोड़ना आवश्यक है।

गणित शिक्षक संदर्शिका का परिचय

द्वितीय चरण में गणित शिक्षक संदर्शिका की संरचना का विस्तृत रूप से अंक और सूत्र का परिचय कराया गया। संदर्शिका में दिए गए शिक्षण उद्देश्यों, गतिविधियों, टीएलएम के उपयोग, संभावित भ्रांतियों तथा अधिगम आकलन की प्रक्रियाओं का विस्तार से वर्णन की गई। प्रशिक्षकों ने उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया कि शिक्षक संदर्शिका गणित शिक्षण को अधिक सरल, क्रमबद्ध एवं बच्चों की सीखने की गति के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

प्रशिक्षण के समापन के विचार

इसके बाद कक्षा 4 में गणित के पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण पर अभ्यासात्मक सत्र आयोजित कर इसमें गतिविधि-आधारित शिक्षण, बच्चों की सोच को समझने, समस्या समाधान कौशल विकसित करने तथा गणितीय अवधारणाओं को ठोस अनुभवों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करते हुए यह समझ विकसित की कि पाठ्यपुस्तक एवं शिक्षक संदर्शिका का समन्वित उपयोग बच्चों में गणित के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागीयों ने समूह चर्चा,अनुभव साझा करने तथा अभ्यास गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय सहभागिता की। विभिन्न शिक्षण परिस्थितियों पर विचार-विमर्श करते हुए शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण को और अधिक प्रभावी, सहभागितापूर्ण एवं सीखने के परिणामों पर केंद्रित बनाने का संकल्प लिया।

प्रशिक्षण के अंत में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि शिक्षक संदर्शिका में निहित शैक्षणिक सुझावों, गतिविधियों एवं मूल्यांकन प्रक्रियाओं का नियमित एवं योजनाबद्ध उपयोग करते हुए प्रत्येक बच्चे के लिए सीखने का सकारात्मक, आनंददायक एवं समावेशी वातावरण तैयार किया जाए, ताकि सभी बच्चे अपेक्षित अधिगम परिणामों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकें।

सामान्य प्रश्न

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या है?
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षक संदर्शिका एवं पाठ्यपुस्तक के समन्वित उपयोग के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण, बाल-केंद्रित एवं सहभागितापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए सक्षम बनाना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपाठ्यपुस्तक-आधारित प्रभावी शिक्षण के लिए प्रशिक्षण आयोजित