आर्यमन बिड़ला स्कूल में हुआ बाल अधिकारों पर 'स्नेही संवाद'
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी में आर्यमन बिड़ला स्कूल में 'स्नेही संवाद' कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने की। उन्होंने बच्चों से शिक्षा, सुरक्षा और विकास पर चर्चा की, और अभिभावकों से सकारात्मक माहौल बनाने की अपील की। शिक्षा विभाग के अधिकारी और चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

हल्द्वानी। आर्यमन बिड़ला स्कूल में उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में 'स्नेही संवाद' सोमवार को आयोजित हुआ। दीप प्रज्ज्वलन और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम शुरू हुआ। रजवार ने बच्चों से संवाद कर शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की भावनाएं समझने और सकारात्मक माहौल देने की अपील की। प्रबंधन को सुरक्षित व संवेदनशील वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रिंसिपल, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि रहे। फोटो:


