कमजोर बच्चों को अब उनके स्तर पर पढ़ाया जाएगा

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

कमजोर बच्चों को अब उनके स्तर पर पढ़ाया जाएगा कमजोर बच्चों को अब उनके स्तर पर पढ़ाया जाएगाकमजोर बच्चों को अब उनके स्तर पर पढ़ाया जाएगाकमजोर बच्चों को अ

कमजोर बच्चों को अब उनके स्तर पर पढ़ाया जाएगा

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । कक्षा 4 से 8 तक पढ़ने, लिखने और गणना में कमजोर बच्चों को अब उनके वर्तमान शैक्षिक स्तर के अनुरूप पढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने टीचिंग एट द राइट लेवल आधारित प्रशिक्षण शुरू किया है। मध्य विद्यालय मिर्चाईबाड़ी में चल रहे जिला स्तरीय प्रशिक्षण में प्रत्येक प्रखंड से चार-चार मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण 11 से 16 सितंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण में कमजोर बच्चों की पहचान, उनके शैक्षिक स्तर का आकलन और उसी आधार पर समूह बनाकर पढ़ाने की तकनीक बताई जा रही है। विभागीय टेस्टिंग टूल्स से बच्चों की दक्षता जांचने के साथ समूहवार सुधार के लिए गतिविधियों और रणनीतियों का अभ्यास कराया जा रहा है。

खेल और गतिविधि से सीखेंगे बच्चे

प्रशिक्षण में बच्चों को पारंपरिक तरीके से पढ़ाने के बजाय खेल, गतिविधि और आनंददायक माध्यमों से सिखाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों को बताया गया कि बच्चों के वास्तविक स्तर को ध्यान में रखकर लक्षित शिक्षण से बुनियादी दक्षताओं में तेजी से सुधार लाया जा सकता है।

विद्यालयों में लागू होगी सीखी तकनीक

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा पंकज कुमार और सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समर विजय सिंह की मौजूदगी में जिला साधनसेवी विप्लव कुमार और प्रधान शिक्षक नवनीत कुंवर ने प्रशिक्षणार्थियों को टी ए आर एलकी गतिविधियों और तकनीकों की जानकारी दी। प्रथम संस्था की जिला समन्वयक कल्पना कुमारी भी मौजूद रहीं।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि निरंतर प्रयास और सही रणनीति से बच्चों के शैक्षिक स्तर में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण में मिली तकनीकों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें।

सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समर विजय सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में व्यवहारिक गतिविधियों का अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि मास्टर ट्रेनर विद्यालयों में शिक्षकों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित कर सकें और इसका लाभ प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे तक पहुंच सके।

प्रशिक्षण संबंधी प्रश्न

✦प्रशिक्षण कब तक चलेगा?−
प्रशिक्षण 11 से 16 सितंबर तक चलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकमजोर बच्चों को अब उनके स्तर पर पढ़ाया जाएगा