शिक्षा के बूते किसी भी मुकाम को हासिल करना आसान : प्राचार्य
शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए, प्राचार्य डॉ. मुरलीधर प्रसाद ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है। उन्होंने प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज खोलने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। इंडक्शन मीट में छात्रों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और पाठ्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई।

शिक्षा के बूते किसी भी मुकाम को हासिल करना आसान : प्राचार्य प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कालेज खोलना बड़ा कदम
इंडक्शन मीट का आयोजन
चेवाड़ा डिग्री कॉलेज में गुरुवार को आयोजित इंडक्शन मीट में छात्रों को संबोधित करते प्राचार्य डॉ. मुरलीधर प्रसाद। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के मताल चौक स्थित प्रस्तावित मॉडल स्कूल में राजकीय डिग्री कॉलेज के पहले शैक्षणिक सत्र (2026-30) में नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पठन-पाठन की प्रणाली, पाठ्यक्रम और कॉलेज के वातावरण के बारे में विस्तार से बताया गया। प्राचार्य डॉ. मुरलीधर प्रसाद ने छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है। शिक्षा के बल पर ही जीवन को उज्ज्वल बनाया जा सकता है और किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कालेज खोलने का निर्णय ऐतिहासिक है। अब ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिला में चार नये डिग्री कॉलेज खोले गये हैं। उन्होंने मौके पर डा पवन कुमार, राजन कुमार वर्मा, अमरेंद्र कुमार सिंहा व अन्य मौजूद थे। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)


