रायडीह के विद्यार्थियों ने भुवनेश्वर का शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

रायडीह के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के 30 विद्यार्थियों का दल पीएमश्री योजना के तहत चार दिवसीय शैक्षणिक यात्रा पूरी कर भुवनेश्वर से लौटा। विद्यार्थियों ने कोणार्क सूर्य मंदिर, नंदनकानन अभयारण्य और विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। यात्रा को सभी ने ज्ञानवर्धक और यादगार बताया।

रायडीह के विद्यार्थियों ने भुवनेश्वर का शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे

रायडीह। पीएमश्री योजना के तहत एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय रायडीह के 30 विद्यार्थियों का दल चार दिवसीय शैक्षणिक यात्रा के बाद भुवनेश्वर से वापस लौटा। इस दौरान विद्यार्थियों ने ओडिशा के कई ऐतिहासिक,सांस्कृतिक,वैज्ञानिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों का भ्रमण कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। शैक्षणिक यात्रा के क्रम में विद्यार्थियों ने विश्व प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर का अवलोकन किया और उसकी ऐतिहासिक एवं स्थापत्य कला से रूबरू हुए। इसके अलावा नंदनकानन जीव अभयारण्य में विभिन्न वन्यजीवों की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने विज्ञान केंद्र और राज्य संग्रहालय का भी भ्रमण किया,जहां विज्ञान,इतिहास और संस्कृति से संबंधित अनेक जानकारियां हासिल कीं।

दल ने चंद्रभागा समुद्र तट का भी भ्रमण किया। विद्यालय लौटने के बाद विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक यात्रा को ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव बताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरायडीह के विद्यार्थियों ने भुवनेश्वर का शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे