नवागत बीईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल, पूर्व बीईओ को दी विदाई
नवागत बीईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल, पूर्व बीईओ को दी विदाई नवागत बीईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल, पूर्व बीईओ को दी विदाई

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई चौमुहां के एक प्रतिनिधिमण्डल ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें क्षेत्र की विभिन्न शैक्षिक व विभागीय समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। इसी के साथ महासंघ द्वारा पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी व वर्तमान वरिष्ठ डायट प्रवक्ता (प्रयागराज) कैलाश प्रसाद शुक्ला के विदाई सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, नवागत खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) भूदेव प्रसाद लवानिया व खण्ड शिक्षा अधिकारी राया दिनेश चंद त्रिपाठी का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर नवागत बीडीओ भूदेव प्रसाद लवानिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि परिषदीय विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही सफाई कर्मियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संगठन के संरक्षक हरिओम शर्मा ने किया।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार सोलंकी, उपाध्यक्ष हरनारायण सिंह, महामंत्री राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज पोइया, रूबी चौहान, रेखा दीक्षित, राजीव सारस्वत, राकेश कुमार, मुकेश सिंह सिसोदिया, वेदप्रकाश शर्मा, रमेश चंद्र, रिषि कुमार सक्सेना, सुनील कुमार, लोकेश, प्रहलाद, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।


