दो बीईईओ के भरोसे 9 प्रखंड, 1400 स्कूलों के लाखों बच्चों का भविष्य

हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

सरायकेला में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की स्थिति गंभीर है। अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के चलते शिक्षा व्यवस्था बिगड़ रही है। 9 प्रखंडों की जिम्मेदारी केवल 2 शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों पर है, जिससे 1,351 सरकारी और 74 निजी स्कूलों के लाखों बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

दो बीईईओ के भरोसे 9 प्रखंड, 1400 स्कूलों के लाखों बच्चों का भविष्य

सरायकेला। जिले में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के कारण शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। स्थिति की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में महज 2 प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के कंधों पर 9 प्रखंडों की जिम्मेदारी डाल दी गई है। नई बहाली न होने का सीधा असर 1,351 सरकारी स्कूलों, 74 निजी स्कूलों, 55 क्लस्टर रिसोर्स सेंटर और सीआरसी के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है।

जिले में अफसरों की कमी के कारण एक-एक अधिकारी को कई-कई प्रखंडों का अतिरिक्त प्रभार सौंप कर कोरम पूरा किया जा रहा है। कागजी खानापूर्ति के बीच जमीनी स्तर पर शिक्षा व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। इसके अलावा, स्कूलों और शिक्षकों की मॉनिटरिंग करने वाले कई ब्लॉक रिसोर्स पर्सन की सेवानिवृत्ति का समय भी नजदीक आ गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो बीईईओ के भरोसे 9 प्रखंड, 1400 स्कूलों के लाखों बच्चों का भविष्य