शत-प्रतिशत अपार आईडी 48 घंटों में बनाने का निर्देश

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

रामपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजस्विनी आनंद ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को 48 घंटे के भीतर शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि पहले भी निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन लक्ष्यों को पूरा नहीं किया गया। अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शत-प्रतिशत अपार आईडी 48 घंटों में बनाने का निर्देश

पहले भी प्रधानाध्यापकों को आदेश दिया गया था, पर लक्ष्य पूरा नहीं किया अपार आईडी बनाने में शिथिलता या लापरवाही स्वीकार्य नहीं की जाएगी (युवा पेज) रामपुर, संवाददाता। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजस्विनी आनंद ने प्रखंड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों को 48 घंटे के अंदर शत-प्रतिशत अपार आईडी (स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता पंजी) बनाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जारी पत्र की जानकारी देते हुए लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने गुरुवार को बताया कि अपार आईडी बनाने को लेकर पूर्व में भी कई बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं। निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने को कहा गया था।

इसके बावजूद अब तक सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत कार्य पूरा नहीं हुआ। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि जिन छात्र-छात्राओं का आधार सत्यापित (आधार वेरिफाइड) है, उनकी अपार आईडी हर हाल में अगले 48 घंटे के भीतर बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsशत-प्रतिशत अपार आईडी 48 घंटों में बनाने का निर्देश