सुपौल : शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने वालों का सम्मान, पटना में एम वली सम्मानित
27 सितंबर को बिहार में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और सैयद समायल अहमद ने प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया। त्रिवेणीगंज के मो वलीउल्लाह को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री ने प्राइवेट स्कूलों की मान्यता बढ़ाने की बात कही।
सुपौल, कार्यालय संवाददाता। बीते 27 सितंबर को अपने-अपने इलाके में शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पूरे प्रदेश से शिक्षकों को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी एवं प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले हुआ।
सम्मानित शिक्षकों की सूची
इसी कड़ी में त्रिवेणीगंज के पिपरा स्थित डीएस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल के चेयरमैन सह प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मो वलीउल्लाह को शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम पटना के रविंद्र भवन में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर बिहार के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। साथ ही इस आयोजन में देशभर से आए शिक्षकों ने भाग लिया।
शिक्षा मंत्री के बयान
इस मौके पर सम्मान पाकर एम वली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। साथ ही बिहार के शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अबतक प्राइवेट स्कूलों को महज तीन साल की मान्यता दी जाती थी, लेकिन जल्द ही इसे बढ़ाकर पांच साल किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने वर्षों से लंबित आरटीई से संबंधित राशि जो अभी तक विद्यालय को प्राप्त नहीं हुई है, जल्द ही भुगतान किया जाएगा। ऐसा समय पर नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


