अपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्रो ने सौंपा ज्ञापन
हिन्दुस्तान, मथुरा
अपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्रो ने सौंपा ज्ञापनअपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्रो ने सौंपा ज्ञापन

आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकरियो ने सिटी मजिस्ट्रेट की गैर मौजूदगी में कार्यालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत एवं जिला महामंत्री साजिद अहमद साजिद ने बताया कि मुख्यमंत्री के माध्यम से 18 हजार रुपए प्रति माह एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी शिक्षा मित्र को प्राप्त हुई है। उसका मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई कि शिक्षामित्रों को भी विशेष टेट परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिलना चाहिए तथा उनकी सेवा नियमावली में प्रावधान करते हुए स्थाईकरण एवं सेवा विस्तार कर 62 वर्ष किया जाना चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में जिला संगठन मंत्री वकील अहमद, पंकज कुमारी, बबिता, रितु वर्मा, योगेश चौधरी, श्वेता अरोरा आदि उपस्थित रहे।


