12वीं में छात्रों की कम उपस्थिति पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

डीईओ ने अधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने का दिया निर्देश, निजी कोचिंग की भी मांगी जानकारी

12वीं में छात्रों की कम उपस्थिति पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्कूलों में 12वीं कक्षा में छात्रों की कम उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने गंभीर रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने सभी चेरियाबरियारपुर के बीईओ को निर्देश दिया है कि स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने और पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करें। साथ ही प्रखंड क्षेत्र में संचालित निजी कोचिंग संस्थानों की संख्या की भी जानकारी जुटाने को कहा गया है।

कार्रवाई के निर्देश

डीईओ ने यह निर्देश डीएम के तीन सितंबर को चेरियाबरियारपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के निरीक्षण एवं जनसुनवाई के दौरान मिले निर्देश के आलोक में जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि पीएमश्री राजकीय परियोजना बालिका प्लस-2 विद्यालय मंझौल के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि कक्षा 12 में छात्राओं की उपस्थिति काफी कम रहती है। कई छात्र-छात्राओं के निजी कोचिंग जाने की बात भी सामने आई।

छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए निर्देश

डीईओ ने निर्देश दिया है कि स्कूलों का नियमित निरीक्षण करते हुए बच्चों की ड्रॉपआउट दर कम करने और शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। इसके अलावा जिन विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम है, वहां इसके कारणों की जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। प्रखंड स्तर पर कितने निजी कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं, इसकी भी जानकारी तैयार करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को संबंधित विद्यालयों और प्रखंडों में इसकी निगरानी करने को कहा गया है। कक्षा 12 में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विद्यालय स्तर पर नियमित प्रयास करने का निर्देश भी दिया गया है।

नशे की लत वाले छात्रों की सूची

नशे की लत वाले छात्रों की सूची बनाने का निर्देश पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि किसी उच्च विद्यालय का छात्र ड्रग्स की लत का शिकार है तो उसकी सूची तैयार कर रिपोर्ट की जाए। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। डीईओ ने निर्देश दिया है कि उपरोक्त आदेश के अनुपालन में तीन दिनों के अंदर अनुमंडल अधिकारी मंझौल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चेरियाबरियारपुर को प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।

सामान्य प्रश्न

✦शिक्षा विभाग ने छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए क्या निर्देश दिए हैं?−
शिक्षा विभाग ने नियमित निरीक्षण के माध्यम से छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने और पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News12वीं में छात्रों की कम उपस्थिति पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट