शत प्रतिशत योग्य छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं का पहुंचाएं लाभ: डीसी

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

लातेहार में डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों का नामांकन, आधार कार्ड बनवाने, और पीएम पोषण योजना की समीक्षा की गई। सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को विद्यालयों का निरीक्षण करने और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शत प्रतिशत योग्य छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं का पहुंचाएं लाभ: डीसी

लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीसी ने विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रखंडों में ई-विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही।

शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति

समीक्षा के क्रम में अपार आइडी जेनरेशन का कार्य निर्धारित समय पर शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं विद्यालयों में विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनवाने और इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

विद्यालयों में विद्यार्थियों का आधार कार्ड

स्कूल में बच्चों का नामांकन, बच्चों की उपस्थिति, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने संबंधित जानकारी लेते हुए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों का निरन्तर निरीक्षण कर विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शौचालय एवं पीने की पानी समेत विभिन्न बिन्दुओ का निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें। जिले की प्रत्येक स्कूलों का संचालन सही तरीके से करते हुए स्कूलों में बच्चों के ड्रेस, पानी, एवं शौचालय के साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

पीएम पोषण (मध्याहन भोजन) योजना की समीक्षा

बैठक में डीसी द्वारा पीएम पोषण (मध्याहन भोजन) योजना की समीक्षा करते हुए जिले का अच्छादन दर बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में डीसी ने निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत बच्चो को ससमय राशन, पुस्तक एवं योग्य बच्चो को ससमय छात्रवृत्ति मिले यह सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों में नियमित हेल्थ चेकअप कर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच अनिवार्य है। बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश , सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

बैठक का आयोजन किसकी अध्यक्षता में किया गया?
बैठक का आयोजन डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।