पलामू के स्कूलों में विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति 75.5% जबकि शिक्षकों 88.5% रही

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शिक्षा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने छात्र उपस्थिति में सुधार लाने, नामांकन गैप कम करने, आधार एवं अपार आईडी निर्माण में तेजी लाने और छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पलामू के स्कूलों में विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति 75.5% जबकि शिक्षकों 88.5% रही

मेदिनीनगर, संवाददाता। शिक्षा विभाग की गतिविधियों की मंगलवार को गहन समीक्षा करते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अधिकारियों को छात्र उपस्थिति में सुधार लाने, नामांकन गैप कम करने, आधार एवं अपार आईडी निर्माण में तेजी लाने तथा छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुचारू मॉनिटरिंग

उन्होंने विद्यालय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया। समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, छात्र नामांकन, आधार एवं अपार, शून्य नामांकन वाले विद्यालय, ईवीवी पोर्टल पर रेल परफॉर्मेंस, एसएमसी पुनर्गठन, शिक्षक प्रोफाइल एवं मॉड्यूल तथा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा की गई। जुलाई 2026 में पलामू में छात्रों की औसत उपस्थिति 75.5 प्रतिशत, जबकि शिक्षकों की उपस्थिति 88.5 प्रतिशत रही। डीसी ने कम उपस्थिति वाले विद्यालयों को चिह्नित कर कारणों की समीक्षा और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

नामांकन गैप में कमी

पलामू जिले में नामांकन गैप 23 जुलाई के 9.68 प्रतिशत से घटकर 6.37 प्रतिशत हो गया है। डीसी ने इसे और कम करने को कहा। वर्तमान में 73.51 प्रतिशत विद्यार्थियों का आधार सत्यापन और 63.82 प्रतिशत की अपार आईडी बन चुकी है। उन्होंने अपार निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में 13 शून्य नामांकन वाले विद्यालयों की भी समीक्षा हुई। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ई-कल्याण पोर्टल पर 97,159 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज पाया गया। लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ समेत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

उपायुक्त ने छात्र उपस्थिति में सुधार के लिए क्या निर्देश दिए?
उपायुक्त ने अधिकारियों को छात्र उपस्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपलामू के स्कूलों में विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति 75.5% जबकि शिक्षकों 88.5% रही