15 को 20 साल बता मृतक आश्रितों के नियुक्ति का नहीं दिया ब्योरा

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में शिक्षा विभाग ने मृतक आश्रितों की नियुक्तियों का ब्योरा देने से इंकार कर दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता राघवेन्द्र सिंह ने 2000 से 2015 तक की जानकारी मांगी थी। अधिकारियों ने 15 वर्ष की जगह 20 वर्ष बताकर सूचना देने से मना किया। अब राघवेन्द्र अधिकारों की रक्षा के लिए आगे की कार्रवाई करेंगे।

15 को 20 साल बता मृतक आश्रितों के नियुक्ति का नहीं दिया ब्योरा

देवरिया, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग ने 15 को 20 साल बताकर मृतक आश्रितों की नियुक्ति का ब्योरा देने से इंकार कर दिया है। गोरखपुर के माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2000 से 2015 तक नियुक्ति की सूचना मांगी गयी थी। आरटीआई कार्यकर्ता ने मृतक आश्रित कोटे में नियुक्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी। लेकिन गोरखपुर के डीआईओएस ने 20 साल बता मांगी गयी सूचना नहीं दी है।शहर के उमानगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता राघवेन्द्र सिंह राकेश ने 3 जून-26 को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय गोरखपुर के जन सूचना अधिकारी से महज एक बिन्दु की सूचना मांगी।

उन्होंने वर्ष 2000 से 2015 तक गोरखपुर जिले के अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में मृतक आश्रित कोटे में नियुक्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का नाम, जिन शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के निधन पर नियुक्ति की गयी उनक और कार्यरत विद्यालय का नाम, मृत्यु तिथि, मृतक से संबंद्ध, सेवायोजित किये गये विद्यालय का नाम, किस पद पर और किस वर्ष मृतक आश्रित कोटे के तहत नियुक्ति की गयी इसकी प्रमाणित सूची मांगी। जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर ने 23 जून के पत्र के माध्यम से 15 साल के अंदर की मांगी गयी सूचना को 20 वर्षो से अधिक बताकर देने देने से इंकार कर दिया है। वर्ष 1999 में माता-पिता दोनों के नौकरी में होने पर आश्रित का लाभ नहीं देने का शासनादेश जारी किया गया। लेकिन इस शासनादेश की अनदेखी कर मृतक आश्रित कोटे के नाम पर नियुक्ति की गयी है। इसका खुलासा होने के भय से शिक्षा विभाग ने 15 साल की मांगी गयी सूचना को 20 साल का बताकर देने से इंकार कर दिया है। राघवेन्द्र सिंह ने अब इसकी शिकायत माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और राज्य सूचना आयोग में करने का निर्णय लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।