कैंप लगाकर योजनाओं को किया गया पूरा
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में सोमवार को जिला स्कूल में शिक्षा विभाग के लिए एक कैंप आयोजित किया गया, जिसमें सरकारी और निजी स्कूलों के कर्मचारी शामिल हुए। कैंप के दौरान कई योजनाओं का संचालन किया गया, जिसमें यूडायस में एंट्री, अपार आईडी निर्माण, इंस्पायर अवार्ड प्रोजेक्ट्स, और स्वच्छ विद्यालय रेटिंग शामिल थीं।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला स्कूल में सोमवार को कैंप लगाकर शिक्षा विभाग की लंबित योजनाओं को पूरा किया गया। कैंप में सरकारी और निजी स्कूल के कर्मचारी शामिल हुए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में यूडायस में एंट्री, अपार आईडी निर्माण, एक पेड़ मां के नाम, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ, इंस्पायर अवार्ड के तहत पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करना, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग, विद्यांजलि पोर्टल पर सभी शिक्षकों का प्रोफाइल एंट्री, नशामुक्त विद्यालय, प्रशस्त एप और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजनाएं पीछे थीं। डीपीओ एसएसए आयुष कुमार के नेतृत्व में इसे अंजाम दिया गया।


