भड़काऊ बयान देने के आरोपी से जुड़े मदरसे पर लगाया ताला

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

बारावफात के जुलूस में कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार मौलाना मुजीब अजहर से जुड़े मदरसे पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। मदरसे का मुख्य गेट सील किया गया है, और चर्चा है कि इसे पूरी तरह से बंद किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन मामले पर आगे की कार्रवाई कर सकते हैं।

भड़काऊ बयान देने के आरोपी से जुड़े मदरसे पर लगाया ताला

रुद्रपुर, संवाददाता। बारावफात के जुलूस के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार मौलाना मुजीब अजहर से जुड़े मदरसे पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, विभागीय टीम ने मदरसे में मौजूद एक कर्मचारी को नोटिस दिया और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद मदरसे को सील किए जाने की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 25 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रुद्रपुर में जुलूस निकाला गया था। जुलूस के समापन पर त्रिशूल चौक के पास आखिरी तकरीर आयोजित की गई थी।

इसी दौरान दिए गए कथित भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मौलाना मुजीब अजहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों के अनुसार, मौलाना मुजीब अजहर खेड़ा बस्ती स्थित रजा टेक्निकल एंड एजुकेशन सोसायटी के मदरसे में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद मदरसे को सील किए जाने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस और जिला प्रशासन मंगलवार को मामले में आगे की कार्रवाई कर सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभड़काऊ बयान देने के आरोपी से जुड़े मदरसे पर लगाया ताला