ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशरिपोर्ट : दो बच्चों के जन्म के बीच में कम अंतराल रखती हैं भारतीय महिलाएं

रिपोर्ट : दो बच्चों के जन्म के बीच में कम अंतराल रखती हैं भारतीय महिलाएं

एक हेल्थ रिपोर्ट में इस बात का पता चला है कि ज्यादातर भारतीय महिलाएं दो बच्चों को जन्म देने की बीच का अंतराल बहुत कम रखती हैं। यानी पहले बच्चे को जन्म देने का बाद दूसरे बच्चे को भी जल्दी ही जन्म दे...

रिपोर्ट : दो बच्चों के जन्म के बीच में कम अंतराल रखती हैं भारतीय महिलाएं
नई दिल्ली। एजेंसीThu, 29 Mar 2018 12:41 PM
ऐप पर पढ़ें

एक हेल्थ रिपोर्ट में इस बात का पता चला है कि ज्यादातर भारतीय महिलाएं दो बच्चों को जन्म देने की बीच का अंतराल बहुत कम रखती हैं। यानी पहले बच्चे को जन्म देने का बाद दूसरे बच्चे को भी जल्दी ही जन्म दे दती है। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपे हेल्थ डाटा के मुताबिक महिलाओं का, कम अंतराल में बच्चों को जन्म देना ना सिर्फ मां के लिए बल्कि बच्चे के लिए घातक हो सकता है। 

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की 2015-16 की रिपोर्ट की मानें तो दो बच्चों को जन्म देना का समय अगर 24 महीनों से भी कम होता है तो बच्चा तंदरुस्त पैदा नहीं होता बल्कि बच्चे की मरने की भी संभवना ज्यादा होती है। ग्लोबल रिसर्च के अनुसार दो बच्चों को जन्म देने के बीच तीन से पांच साल का समय होना चाहिए। बता दें कि भारत में लड़की उम्र शादी के लिए 18 साल और लड़के की 21 साल तय है। 

लेकिन भारत में कई गांव में आज भी बाल विवाह किया जाता है। रिपोर्ट की मानें तो गांव में हर 5 में से एक लड़की की शादी 10 साल से 17 साल तक के बीच में कर दी जाती है। रिपोर्ट की मानें तो गरीब लड़कियों में बच्चे पैदा करने के बीच का कम अंतराल ज्यादा देखा जाता है। इतना ही नहीं ज्यादातर भारतीय अपनी पहली संतान के रूप में बेटा ही चाहते हैं।  गावों में आज भी ज्यादातर लोग बेटे की ज्यादा चाहत रखते हैं बजाय की बेटी की।

भारत की चाय ने इस अमेरिकी महिला को बना दिया 200 करोड़ की मालकिन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें