ईडी ने विजयन को 23 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रवर्तन निदेशालय ने केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को सीएमआरएल से जुड़े कथित धनशोधन मामले में 23 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें कोच्चि स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। यह समन पीएमएलए के तहत जारी किया गया। मामला केरलम पुलिस की प्राथमिकी के बाद दर्ज हुआ, जिसमें विजयन और उनके परिवार के सदस्यों का नाम है।

ईडी ने विजयन को 23 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को सीएमआरएल से संबद्ध धनशोधन मामले में 23 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये समन धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी किए गए हैं। निदेशालय ने केरलम पुलिस की हालिया प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए यह मामला दर्ज किया है। विजयन को कोच्चि में ईडी कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। केरलम सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) ने हाल में कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले के सिलसिले में विजयन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं।

केरल उच्च न्यायालय ने नौ अक्तूबर को ब्यूरो को निर्देश दिया था कि वह ईडी द्वारा केरलम पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करे। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन रोधी कानून के तहत की गई जांच और तलाशी के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर मामला दर्ज करने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsईडी ने विजयन को 23 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया