रहेजा डेवलपर्स की 782.36 करोड़ की संपत्ति कुर्क

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 782.36 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। कंपनी पर आरोप है कि उसने 4,600 खरीदारों से फ्लैट देने के नाम पर 2,425.99 करोड़ रुपये जमा किए। ईडी इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें कई एफआईआर दर्ज हैं।

रहेजा डेवलपर्स की 782.36 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 782.36 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। कंपनी पर आरोप है कि उसने लगभग 4,600 खरीदारों को फ्लैट देने के नाम पर 2,425.99 करोड़ रुपये जमा किए थे। केंद्रीय एजेंसी रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड, उसके निदेशक नवीन एम. रहेजा और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ जांच कर रही है। ईडी ने कहा कि यह मामला कई एफआईआर से जुड़ा है, जो आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने उन फ्लैट खरीदारों की शिकायतों के आधार पर दर्ज की थीं, जिनके साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी हुई थी। ईडी के दिल्ली जोनल कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत इन संपत्तियों पर कार्रवाई की।

एजेंसी ने आगे कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि ‘रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड ने फ्लैट देने के नाम पर शुरू किए गए विभिन्न रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए लगभग 4,600 घर खरीदारों से 2,425.99 करोड़ रुपये जमा किए थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरहेजा डेवलपर्स की 782.36 करोड़ की संपत्ति कुर्क