कर्नाटक के मंत्री के पास से 3.45 करोड़ जब्त
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनके परिवार से जुड़े लोगों के खिलाफ 3.45 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई विदेशी निवेश और सीमा-पार व्यापारिक संबंधों की जांच के तहत की गई है। जारकीहोली परिवार ने अघोषित विदेशी कंपनियों में हिस्सेदारी और ठेकेदारों से रिश्वत लेने का आरोप है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ फेमा जांच के दौरान 3.45 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। यह जांच उनके कथित अघोषित विदेशी निवेश और सीमा-पार व्यापारिक संबंधों से जुड़ी है। केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 9-10 सितंबर को फेमा के तहत की गई तलाशी से पता चला कि जारकीहोली परिवार ने कई विदेशी कंपनियों में हिस्सेदारी ‘हासिल’ की थी और पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों से रिश्वत लेने में शामिल थे।


