यवतमाल सहकारी बैंक मामले में ईडी की छापेमारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यवतमाल जिले में एक सहकारी बैंक में वित्तीय अनियमितताओं के लिए नौ स्थानों पर छापेमारी की। बैंक अधिकारियों पर 242 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। यह कार्रवाई बैंक के खिलाफ दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई, जिसके परिणामस्वरूप आरबीआई ने 2022 में बैंक का लाइसेंस रद्द किया।

यवतमाल सहकारी बैंक मामले में ईडी की छापेमारी

मुंबई, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक सहकारी बैंक में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में गुरुवार को नौ ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि बैंक के अध्यक्ष और बैंक अधिकारियों ने ऋण लाभार्थियों के साथ मिलीभगत करके 242 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। केंद्रीय एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला यवतमाल के अवधूतवाड़ी थाने में बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उसके कर्जदारों के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी पर आधारित है।

अधिकारियों ने बताया कि धोखाधड़ी की कई शिकायतों और जमाकर्ताओं के धन के कथित दुरुपयोग के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2022 में बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयवतमाल सहकारी बैंक मामले में ईडी की छापेमारी