कन्हैया गुलाटी और 11 एजेंट के खिलाफ एक अन्य रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

कैनविज ग्रुप और इसके एमडी कन्हैया गुलाटी के खिलाफ ठगी की एफआईआर दर्ज हुई है। नौ निवेशकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें मोटे मुनाफे का झांसा देकर 95.25 लाख की ठगी की गई। आरोपी फरार हैं और पीड़ित अपनी रकम की वापसी के लिए भटक रहे हैं। पुलिस ने तीन राज्यों में 60 से अधिक मुकदमे दर्ज किए हैं।

कन्हैया गुलाटी और 11 एजेंट के खिलाफ एक अन्य रिपोर्ट

ईडी की जांच में फंसे कैनविज ग्रुप और इसके एमडी 50 हजार के इनामी कन्हैया गुलाटी, 11 एजेंट और अज्ञात के खिलाफ बारादरी थाने में एक अन्य एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट नौ निवेशकों की ओर से दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले निवेशकों में बजरंग इन्क्लेव निवासी विनोद कुमार, कुसुम नगर की सुनीता देवी, रामलली, सपना सिंह व अंकित पटेल, मोहनपुर कैंट की लता देवी, सुरेश शर्मा नगर की ऊषा गुप्ता, सनराइज इन्क्लेव निवासी नायब सूबेदार रणजीत सिंह चौहान और आशुतोष सिटी के उमेश शंखधार की तहरीर पर जांच के बाद दर्ज की गई है। सभी पीड़ितों ने कैनविज कंपनी के पदाधिकारियों व एजेंट्स द्वारा मोटे मुनाफे का झांसा करके ठगी का आरोप लगाया है। इनमें से कुछ लोगों ने अपनी रकम के साथ ही रिश्तेदारों के रुपये भी निवेश कराए। किसी ने जेवर गिरਵੀं रखकर रकम लगाई तो किसी ने कर्जा लेकर निवेश किया लेकिन अब सभी आरोपी फरार हो चुके हैं और वे अपनी रकम वापसी के लिए भटक रहे हैं।

95.25 लाख की ठगी करने का आरोप

रिपोर्ट दर्ज कराने वाले निवेशकों ने इस मुकदमे में कैनविज के एमडी कन्हैया गुलाटी, महानगर निवासी जगतपाल मौर्य, अब्दुल्लापुर माफी के हरेंद्र पटेल, मोहनपुर के बादाम सिंह, नरेश पटेल, कुसुमनगर के शिक्षामित्र सोमपाल पटेल, नवादा जोगियान के अंशुल मौर्य, केसरपुर के हरपाल पटेल, ग्रीन पार्क के ओमप्रकाश मौर्य, प्रमोद सिंह परिहार, योगेंद्र गंगवार, यतेंद्र गंगवार व अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों ने इन पीड़ितों को हर महीने पांच प्रतिशत ब्याज और 20 महीने बाद पूरी रकम वापसी का झांसा देकर 95.25 लाख की ठगी का आरोप लगाया है।

फिर सक्रिय हुए आरोपी दे रहे धमकी

पीड़ितों का कहना है कि गैंग में शामिल जगतपाल सिंह, प्रमोद परिहार समेत कई एजेंट्स कैनविज के बाद अब दूसरी कंपनी के नाम से फिर से सक्रिय हो गए हैं और लोगों से ठगी कर रहे हैं। रकम मांगने पर उन लोगों को धमकियां दी जा रही हैं और वकीलों से नोटिस भिजवाकर दबाव बनाया जा रहा है। सभी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

तीन प्रदेशों में 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

पुलिस के मुताबिक कैनविज ग्रुप के एमडी कन्हैया गुलाटी और पदाधिकारियों पर यूपी, बिहार व छत्तीसगढ़ में 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। इनमें से बरेली के प्रेमनगर, सुभाषनगर, बारादरी, फरीदपुर, नवाबगंज और फतेहगंज पश्चिमी में 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अयोध्या व कासगंज में एक-एक और शाहजहाँपुर में दो मुकदमे हैं। झारखंड में रांची के थाना अरगोरा और बिहार में बेरोह के थाना नगर में एक-एक मुकदमा दर्ज है।

सामान्य प्रश्न

✦कैनविज ग्रुप के खिलाफ कितनी एफआईआर दर्ज की गई हैं?−
पुलिस के मुताबिक कैनविज ग्रुप के एमडी कन्हैया गुलाटी और पदाधिकारियों पर यूपी, बिहार व छत्तीसगढ़ में 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज चुके हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकन्हैया गुलाटी और 11 एजेंट के खिलाफ एक अन्य रिपोर्ट