ईडी ने गेम्सक्रॉफ्ट की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गेम्सक्राफ्ट की 1,906 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसमें बैंक जमा राशि, म्यूचुअल फंड, इक्विटी शेयर, और रिहायशी तथा वाणिज्यिक संपत्तियां शामिल हैं। यह कार्रवाई धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत की गई है और मामला ऐप्स रमीकल्चर, रमीप्राइम, प्लेशिप और रमीटाइम से जुड़ा है।

इनमें फार्महाउस, कई रिहायशी और वाणिज्यिक अचल संपत्तियां भी शामिल नई दिल्ली, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को ऑनलाइन गेमिंग कंपनी गेम्सक्राफ्ट की 1,906 करोड़ रुपये की संपत्ति और कुर्क करने की जानकारी दी है। इन संपत्तियों में बैंक में जमा राशि, म्यूचुअल फंड, इक्विटी शेयर, एक फार्महाउस, कई रिहायशी और वाणिज्यिक अचल संपत्तियां शामिल हैं। ये संपत्तियां गेम्सक्रॉफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के शेयरधारक, उनके परिवार के सदस्य, निजी पारिवारिक न्यास और उनसे जुड़ी संस्थाओं के नाम पर थीं। ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई 22 जुलाई को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई। यह मामला रमीकल्चर, रमीप्राइम, प्लेशिप और रमीटाइम ऐप से जुड़ा है।
ईडी के अनुसार, गेम्सक्रॉफ्ट और रमीटाइम टेक्नोलॉजीज इन ऐप के जरिए ऑनलाइन रियल मनी गेम्स संचालित करती थी। इनके पास मुख्य रूप से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लगभग तीन करोड़ लोगों का आधार था। वहीं, अगस्त 2025 में केंद्र सरकार ने देश में ऑनलाइन गेमिंग पर (मनी गेमिंग) रोक लगा दी थी। सरकार का कहना था कि ये कंपनियां उपयोगकर्ता की ओर से जमा की गई दांव की रकम पर 10-15 प्रतिशत तक का कमीशन लेकर कमाई कर रहीं थीं।


