टोल वसूली घोटाले में सुबह से रात तक टोल संचालक का घर खंगाला

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

गंगानगर की राधा गार्डन कॉलोनी निवासी टोल संचालक का घर खंगाला सुबह दिन निकलने के

टोल वसूली घोटाले में सुबह से रात तक टोल संचालक का घर खंगाला

मेरठ/गंगानगर। टोल वसूली घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ टीम ने मेरठ के गंगानगर स्थित राधा गार्डन कॉलोनी में बुधवार सुबह एक मकान पर छापेमारी की। तीन गाड़ियों में ईडी अधिकारियों की टीम सुबह करीब 9 बजे ही इस मकान पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। सर्च अभियान के दौरान तमाम दस्तावेज, बैंक खातों, लेनदेन और बाकी तमाम बिंदुओं पर साक्ष्य संकलन किया गया। इस दौरान पुलिस को कार्रवाई से दूर रखा गया। रात करीब 10 बजे तक भी ईडी की कार्रवाई जारी थी। प्रवर्तन निदेशालय ने टोल वसूली घोटाले में बुधवार को देशभर में 14 जगहों पर छापेमारी की है। पिछले साल खुलासा किया गया था कि आरोपियों ने एनएचएआई के सॉफ्टवेयर के समानांतर एक फर्जी सॉफ्टवेयर बनाकर करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की। यूपी एसटीएफ ने इस धांधली का भंडाफोड़ किया था। जांच में पता चला कि आरोपियों ने टोल वसूली का सिर्फ पांच प्रतिशत सरकारी रिकॉर्ड में दिखाया और बाकी 95 प्रतिशत का घोटाला हो रहा था。

ईडी की जांच का प्रारंभ

ईडी ने इस मामले में दर्ज दो पुलिस एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की। फोरेंसिक जांच में धांधली की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। ये भी खुलासा हुआ कि टोल से हुई कमाई को आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर डायवर्ट कर दिया गया। बाद में इस रकम को हवाला नेटवर्क के जरिये प्राप्त किया गया। ईडी की जांच में फोरेंसिक और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रिकॉर्ड से फर्जी सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हो चुकी है। ईडी की लखनऊ टीम इसी फर्जीवाड़े से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाना, आरोपियों की पहचान करना और अपराध से हुई कमाई का पता लगाने और हवाला नेटवर्क की जानकारी के लिए काम कर रही है। ईडी की लखनऊ टीम ने इसी मामले में बुधवार सुबह करीब नौ बजे ही मेरठ के गंगानगर स्थित राधा गार्डन कॉलोनी मकान नंबर सी-67 मकान पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

ईडी टीम का संचालन

तीन गाड़ियों में आई ईडी की टीम, महिला अधिकारी भी साथ

ईडी लखनऊ की टीम तीन गाड़ियों में सवार होकर राधा गार्डन कॉलोनी में आरके शर्मा के मकान नंबर सी-67 पर पहुंची। उनके साथ महिला अधिकारी भी शामिल थी। मकान को पूरी तरह से सुरक्षित किया गया और किसी को भी अंदर जाने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद टीम ने मकान के अंदर तलाशी अभियान शुरू किया। आरके शर्मा, उनके भाई और परिवार के लोगों से पूछताछ शुरू की गई। आरके शर्मा और उनके भाई और पार्टनर को लेकर जांच चल रही है। ईडी की टीम ने तमाम बैंक खातों, संपत्ति, लॉकर, परिवार के सदस्यों का रिकार्ड, आय रिकार्ड, टोल ठेकों का विवरण खंगाला। साथ ही मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच की गई। वहीं, लॉकर की छानबीन के लिए भी टीम लगाई गई है।

कार्यवाही की स्थिति

देररात तक टीम डाले रही डेरा

रात को करीब 10 बजे तक टीम की कार्रवाई जारी थी। इस दौरान किसी को भी घर के अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं, दूसरी ओर पिछले कुछ साल में किए गए निवेश और बाकी जानकारी भी ली गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो काफी दस्तावेज ईडी की टीम ने अपने कब्जे में लिए हैं। वहीं, एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि ईडी की टीम गंगानगर में कार्रवाई कर रही है, लेकिन मेरठ पुलिस से कोई मदद नहीं ली गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईडी ने कब छापेमारी की?
ईडी ने बुधवार सुबह छापेमारी की।
Vinay Sharma

लेखक के बारे में

Vinay Sharma

शॉर्ट बायो :

विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव :

विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।


कॅरियर का सफर :

विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।


विजन

अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।


विशेषज्ञता

अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटोल वसूली घोटाले में सुबह से रात तक टोल संचालक का घर खंगाला