बघेल के पूर्व पीए के परिसरों पर ईडी के छापे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच में मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। इन छापों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए के.के. चंद्राकर से संबंधित परिसरों को भी शामिल किया गया। बघेल ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया।

बघेल के पूर्व पीए के परिसरों पर ईडी के छापे

रायपुर, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत मंगलवार को राज्य में कई स्थानों पर छापे मारे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक (पीए) के. के. चंद्राकर से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। भिलाई, दुर्ग और रायपुर में कुल सात स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। बघेल ने इससे पहले शराब-कोयला कारोबार से अवैध रूप से वसूली गई रकम से जुड़े धनशोधन मामलों में ईडी के आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया था।मनी लॉन्ड्रिंग की जांच छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एफआईआर और इसके बाद जुलाई 2024 में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई शिकायत से शुरू हुई।

जांच के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी को सीबीआई ने जुलाई में गिरफ्तार किया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबघेल के पूर्व पीए के परिसरों पर ईडी के छापे