ईडी ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ घोटाले में तीन राज्यों में छापे मारे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले में तमिलनाडु, केरल और जम्मू-कश्मीर के 19 ठिकानों पर छापे मारे। यह मामला ‘वर्क फ्रॉम होम’ रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी से जुड़ा है। ईडी ने 3.35 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी और 14.50 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले से जुड़ी जांच में तीन राज्यों में 19 ठिकानों पर छापेमारी की। यह मामला ‘वर्क फ्रॉम होम’ रोजगार दिलाने और ऑनलाइन निवेश के नाम पर कई लोगों से ठगी करने के घोटाले से जुड़ा है। ईडी ने सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि 10-11 जुलाई को एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने तमिलनाडु में 16, केरल में दो और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक जगह पर छापा मारा। इस दौरान 3.35 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी और 14.50 लाख रुपये नगद जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान कई खाते भी फ्रीज किए गए, जिनमें 40 लाख रुपये जमा थे।एजेंसी
ने बताया कि यह मामला तमिलनाडु और तेलंगाना में 2025 और 2022 में दर्ज दो मुकदमों से जुड़ा हुआ है। शिकायकतकर्ताओं ने बताया था कि आरोपियों ने उनसे अलग-अलग बैंक खातों में 14.95 करोड़ रुपये जमा करवाए थे। जांच में पता चला कि इस रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने से पहले कई म्यूल खातों और शेल कंपनियों में घुमाने के अलावा कई क्रिप्टो वॉलेट में हस्तांतरित कियागया, ताकि इनके स्रोत का पता न चल सके।


