निलंबित डीआईजी एचएस भुल्लर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में पंजाब पुलिस के तत्कालीन डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें आठ दिन की ईडी हिरासत में भेजा। जांच के अनुसार, भुल्लर ने कथित तौर पर एक आपराधिक मामले में अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए बिचौलिए के जरिए आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई की तलाशी में उनके घर से नकदी, गहने और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले थे।

निलंबित डीआईजी एचएस भुल्लर गिरफ्तार

चंडीगढ़, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में पंजाब पुलिस की रोपड़ रेंज के तत्कालीन उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने उन्हें विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें आठ दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, ईडी के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय-I ने नौ अक्तूबर को भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़े धनशोधन की जांच के सिलसिले में भुल्लर को गिरफ्तार किया। इससे पहले इसी मामले में ईडी ने 18 सितंबर को कृशानू शारदा को गिरफ्तार किया था, जो भुल्लर के लिए बिचौलिए के तौर पर काम करता था।

ईडी ने सीबीआई और एसीबी द्वारा भुल्लर, कृशानू शारदा और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज दो प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन की जांच शुरू की थी। ईडी ने कहा कि जांच से पता चला कि भुल्लर ने कथित तौर पर एक आपराधिक मामले में अनुचित फायदा पहुंचाने के लिए कृशानू शारदा के जरिए आठ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई ने भुल्लर के घर पर तलाशी के दौरान 7.37 करोड़ रुपये नकद और 2.32 करोड़ रुपये मूल्य के गहने बरामद किए थे। इसके अलावा, महंगी घड़ियां, लग्जरी गाड़ियां, बैंक जमा और बड़ी अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिलंबित डीआईजी एचएस भुल्लर गिरफ्तार