ईडी ने चावल घोटाले में कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार के दौरान कथित 147 करोड़ रुपये के चावल मिलिंग घोटाले के सिलसिले में कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया। ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष अग्रवाल को पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें पूछताछ के लिए पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल को छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार के दौरान हुए कथित 147 करोड़ रुपये के चावल मिलिंग घोटाला के सिलसिले में गिरफ्तार किया। ईडी के अनुसार, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष अग्रवाल को बाद में पीएमएलए की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें पांच दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया।

