ईसीआरकेयू के अध्यक्ष बने मंदीप, सचिव यूसी मौर्य

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

पीडीडीयू नगर में पीडीडीयू ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का त्रिवार्षिक अधिवेशन हुआ। नए अध्यक्ष मंदीप कुमार और सचिव यूसी मौर्य को चुना गया। अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्धता दिखाई। मुख्य अतिथि मिथलेश कुमार और अन्य नेता उपस्थित रहे।

ईसीआरकेयू के अध्यक्ष बने मंदीप, सचिव यूसी मौर्य

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) मंडल शाखा संख्या एक का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव शुक्रवार को हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष मंदीप कुमार और शाखा सचिव यूसी मौर्य को बनाया गया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय कोषाध्यक्ष वर्किंग कमेटी में चुनाव पर्यवेक्षक मिथलेश कुमार और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, सहायक महामंत्री बीबी पासवान और केंद्रीय संगठन मंत्री श्रीराम सिंह की देखरेख में चुनाव कराया गया। अध्यक्ष और सचिव के अलावा संयुक्त सचिव सैयद मो. जफर अली, कोषाध्यक्ष केडी यादव, कार्यकारी अध्यक्ष मुजम्मिल हक, चंद्रमा सिंह, उपाध्यक्ष डीके गुप्ता, उमाशंकर सिंह, सतीश कुमार, लालबाबू, आशुतोष चंद्र को बनाया गया है।

इसके साथ ही सहायक सचिव जयप्रकाश सिंह, शैलेश चंद्रा, विजय देवगन, चंद्रकांत वर्मा, संगठन सचिव आशुतोष कुमार पाण्डेय, बत्तीलाल मीना, ओमप्रकाश यादव, सुनील प्रसाद, विनोद कुमार, मुश्ताक अंसारी को बनाया गया है। शाखा पार्षद प्रतिनिधि बिरसा भगत, रमन कुमार, चंद्रेश यादव, प्रेम धवन, गोपाल यादव, सुनील रावत, मिथलेश कुमार, राधेकृष्ण यादव, केके कनीतकर, जर्नादन, मो. आफताब आलम, आकाश कुमार, सदानंद कुमार, राजेश राम, आनंद कुमार, रामअवध सिंह, देवेन्द्र भारती, गुंजन कुमार जैश, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, अंजना निगम, चंद्रमा सिंह, अनिल कुमार सिंह बने हैं। वही डेलिगेट अजय कुमार, त्रिभुवन सिंह कुशवाहा, दीनदयाल यादव, सैयद मो. जफर अली बने। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी ने संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा, सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान एवं रेल कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आईबी मिश्रा, संजय शर्मा, संजय यादव, मुकेश कुमार सिंह, यूसी मौर्य, एसपी सिंह मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।