कैनविज ठगी के 62 मुकदमों की जांच अब ईओडब्ल्यू करेगी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली में कन्हैया गुलाटी और उनकी कैनविज कंपनी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा द्वारा जांच की जाएगी। कंपनी पर आरोप है कि उन्होंने निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगे। कुल 93 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 62 की विवेचना ईओडब्ल्यू करेगी। साथ ही, एसआईटी ने 12 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

कैनविज ठगी के 62 मुकदमों की जांच अब ईओडब्ल्यू करेगी

बरेली। निवेशकों को अच्छे मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी कन्हैया गुलाटी और उसकी कैनविज कंपनी के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) करेगी। जनपद में कंपनी के खिलाफ दर्ज 93 मुकदमों में से 62 मामलों की विवेचना ईओडब्ल्यू को स्थानांतरित कर दी गई है। कैनविज ग्रुप और इसके एमडी कन्हैया गुलाटी समेत अन्य पदाधिकारियों पर आरोप है कि इन लोगों ने बड़ी संख्या में लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये जुटाए और बाद में रकम लौटाए फरार हो गए। मामले सामने आने के बाद पिछले करीब एक साल में जिले के विभिन्न थानों में लगातार मुकदमे दर्ज होते गए। वर्तमान में बरेली के 12 थानों में कंपनी और उसके संचालकों के खिलाफ कुल 93 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 62 मुकदमों की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा करेगी। माना जा रहा है कि बड़ी धनराशि और व्यापक स्तर पर हुई धोखाधड़ी को देखते हुए मामलों को विशेष एजेंसी को सौंपा गया है。

एसआईटी का गठन

12 मुकदमों में एसआईटी लगा चुकी चार्जशीट

कैनविज प्रकरण को लेकर दर्ज मामलों की जांच के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। यह एसआईटी 12 मुकदमों की विवेचना पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर चुकी है, जबकि 19 मामलों की जांच अभी चल रही है।

ईडी की जांच

ईडी भी दर्ज कर चुकी है केस

इस प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी की केस दर्ज करके पहलुओं की जांच कर रहा है। दूसरी ओर ठगी गिरोह के सरगना कन्हैया गुलाटी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। उसकी गिरफ्तारी पर डीआईजी अजय कुमार साहनी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

मुकदमों का विवरण

बारादरी में सर्वाधिक 50 मुकदमे

कैनविज प्रकरण को लेकर जनपद में दर्ज 93 मुकदमों में से सर्वाधिक 50 बारादरी थाने में हैं। इसके अलावा प्रेमनगर व फरीदपुर में 8-8, बिथरी में 5, फतेहगंज पश्चिमी, इज्जतनगर v सुभाषनगर में 4-4, किला व नवाबगंज में 3-3, कोतवाली में 2 और कैंट व साइबर क्राइम थाने में 1-1 मुकदमा दर्ज है।

कैनविज प्रकरण को लेकर दर्ज 93 मुकदमों में से 62 की जांच ईओडब्लू को ट्रांसफर हो गई है। 12 मुकदमे में एसआईटी ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट लगा दी है। 19 मुकदमें की विवेचना अभी जारी है।

- मोहम्मद अकमल खान, एसपी ट्रैफिक एवं एसआईटी प्रभारी

सामान्य प्रश्न

✦कन्हैया गुलाटी और कैनविज कंपनी के खिलाफ किस शाखा द्वारा जांच की जा रही है?−
कन्हैया गुलाटी और कैनविज कंपनी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा जांच की जा रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकैनविज ठगी के 62 मुकदमों की जांच अब ईओडब्ल्यू करेगी