निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए लक्षित समर्थन उपायों की जरूरत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) ने नवोन्मेषी कंपनियों के लिए लक्षित समर्थन बढ़ाने और सार्वजनिक निवेश को प्रोत्साहित करने की सिफारिश की है। परिषद के कार्यपत्र के अनुसार, महामारी के दौरान निवेश में गिरावट आई, लेकिन अब सुधार हो रहा है। उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग और वाणिज्यिक विवादों की दक्षता बढ़ाने की भी आवश्यकता जताई गई।

निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए लक्षित समर्थन उपायों की जरूरत

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) ने निवेश संबंधी फैसलों में तेजी लाने के लिए नवोन्मेषी कंपनियों के लिए लक्षित समर्थन उपाय बढ़ाने की सिफारिश की है। इसके साथ परिषद ने निजी निवेश को प्रोत्साहन के लिए सार्वजनिक निवेश बढ़ाने का भी सुझाव दिया है। ईएसी-पीएम ने 'कॉरपोरेट मुनाफे और निवेश की पड़ताल' शीर्षक वाले कार्यपत्र में कहा है कि वित्त वर्ष 2019-20 तक कंपनियों का निवेश बढ़ रहा था, लेकिन महामारी के दौरान इसमें तेज गिरावट देखी गई। कार्यपत्र में कहा गया, ''मौजूदा नीतिगत समर्थन उपायों को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। इनमें उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाएं और निजी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक निवेश शामिल हैं।''परिषद

ने नवोन्मेषी कंपनियों के लिए लक्षित समर्थन उपाय बढ़ाने, उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग मजबूत करने तथा अनुबंधों के प्रवर्तन और वाणिज्यिक विवादों के निपटान की दक्षता बढ़ाने के लिए नीतिगत कदम उठाने की भी सिफारिश की। कार्यपत्र के मुताबिक, महामारी के बाद ब्याज एवं कर-पूर्व कुल लाभ (पीबीआईटी) और कंपनियों की लाभप्रदता में सुधार कायम रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान इसमें 21.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि, कॉरपोरेट निवेश में भी सुधार हुआ, लेकिन यह अपेक्षाकृत धीमा और कम टिकाऊ रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए लक्षित समर्थन उपायों की जरूरत