माल ढुलाई से पूर्वी रेलवे की 5 माह में 3.95 करोड़ रिकॉर्ड कमाई

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

पूर्वी रेलवे ने इस वित्त वर्ष में माल ढुलाई से 3 करोड़ 95 लाख 64 हजार रुपए का राजस्व हासिल किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 304.83 करोड़ रुपए अधिक है। कोयला, लौह अयस्क और खाद्यान्न के लदान में भी जबरदस्त वृद्धि हुई है। रेलवे का ध्यान बेहतर संचालन और ग्राहक संतोष पर है।

माल ढुलाई से पूर्वी रेलवे की 5 माह में 3.95 करोड़ रिकॉर्ड कमाई

जसीडीह, प्रतिनिधि। पूर्वी रेलवे ने चालू वित्त वर्ष में माल ढुलाई के जरिए कमाई का दमदार प्रदर्शन किया है। 31 अगस्त तक रेलवे ने माल ढुलाई से 3 करोड़ 95 लाख 64 हजार रुपए का राजस्व हासिल किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 3,651.56 करोड़ रुपए की तुलना में 304.83 करोड़ रुपए अधिक है। माल ढुलाई से होने वाली आय में 8.35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, माल लदान भी 39.76 मिलियन टन से बढ़कर 41.62 मिलियन टन पहुंच गया। इसमें 1.85 मिलियन टन यानी 4.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। लदान की तुलना में राजस्व वृद्धि की रफ्तार करीब दोगुनी रही, जो रेलवे की माल ढुलाई से बढ़ती कमाई को दर्शाती है।

कोयला ढुलाई का महत्वपूर्ण योगदान

पूर्वी रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय के नेतृत्व में हासिल उपलब्धि में कोयला ढुलाई कमाई का सबसे बड़ा आधार बनी रही। कोयला लदान 25.79 मिलियन टन से बढ़कर 28.48 मिलियन टन पहुंच गया। इसमें 2.69 मिलियन टन यानी 10.44 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कोयला ढुलाई से रेलवे की आय भी 2,333.56 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,764.56 करोड़ रुपए हो गई। इस मद में 431.01 करोड़ रुपए यानी 18.47 प्रतिशत की अतिरिक्त कमाई हुई।

लौह अयस्क और खाद्यान्न में भी तेज बढ़त

माल ढुलाई के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी पूर्वी रेलवे ने बेहतर प्रदर्शन किया। लौह अयस्क के लदान में 45.31 प्रतिशत और खाद्यान्न में 42.99 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। क्लिंकर लदान भी 1.40 प्रतिशत बढ़ा। रेलवे के अनुसार, लौह अयस्क और क्लिंकर से प्राप्त राजस्व में भी पर्याप्त वृद्धि हुई है। कुल माल लदान में कोयले की हिस्सेदारी सबसे अधिक 68.43 प्रतिशत रही। इसके बाद सीमेंट 5.63 प्रतिशत, लोहा व इस्पात 4.65 प्रतिशत और उर्वरक 1.71 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ रहे। अन्य वस्तुओं की हिस्सेदारी 18.04 प्रतिशत रही। पूर्वी रेलवे का परिचालन क्षेत्र पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार तक फैला है। ऐसे में माल ढुलाई में बढ़ोतरी इन राज्यों के ऊर्जा, खनन, इस्पात, निर्माण और कृषि क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

बेहतर परिचालन से बढ़ी कमाई

रेलवे के अनुसार, बेहतर माल प्रबंधन, कुशल परिचालन योजना, रेलवे परिसंपत्तियों के अनुकूलतम उपयोग और औद्योगिक मांग के अनुरूप तैयार सेवाओं का असर माल ढुलाई के प्रदर्शन पर पड़ा है। पूर्वी रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक डॉ. उदय शंकर झा के मार्गदर्शन में ग्राहक-केंद्रित वाणिज्यिक रणनीतियों पर भी जोर दिया गया।

क्या कहते हैं अधिकारी

पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराम माझी ने कहा कि माल ढुलाई में वृद्धि ग्राहक संतोष और परिचालन उत्कृष्टता पर रेलवे के निरंतर ध्यान का परिणाम है। रेलवे क्षेत्र के आर्थिक विस्तार को गति देने के लिए माल सेवाओं को और अधिक प्रतिस्पर्धी, प्रभावी और विश्वसनीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पूर्वी रेलवे ने चालू वित्त वर्ष में कितना राजस्व कमाया?−
पूर्वी रेलवे ने चालू वित्त वर्ष में माल ढुलाई से 3 करोड़ 95 लाख 64 हजार रुपए का राजस्व कमाया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमाल ढुलाई से पूर्वी रेलवे की 5 माह में 3.95 करोड़ रिकॉर्ड कमाई