जमालपुर किऊल मेमू ट्रेन का जसीडीह तक विस्तार, 21 जुलाई से लागू होगी नई समय सारिणी

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

पूर्व रेलवे ने जमालपुर किऊल मेमू पैसेंजर ट्रेन को जसीडीह तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। 21 जुलाई 2026 से ट्रेनों का नया परिचालन शुरू होगा, जिससे यात्रियों को जसीडीह जाने में आसानी होगी। यह निर्णय श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों के लिए राहत प्रदान करेगा।

जमालपुर किऊल मेमू ट्रेन का जसीडीह तक विस्तार, 21 जुलाई से लागू होगी नई समय सारिणी

जमालपुर, इम्तेयाज आलम/ निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने जमालपुर के रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए जमालपुर किऊल मेमू पैसेंजर ट्रेन का जसीडीह तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत 21 जुलाई 2026 से ट्रेन संख्या 63423 जमालपुर किऊल मेमू पैसेंजर का परिचालन किऊल से आगे ट्रेन संख्या 63574 किऊल जसीडीह मेमू पैसेंजर के रूप में किया जाएगा। वहीं वापसी में 63573 जसीडीह किऊल मेमू किऊल पहुंचने के बाद उसी रेक से 63424 किऊल जमालपुर मेमू पैसेंजर बनकर जमालपुर के लिए रवाना होगी। इस निर्णय से जमालपुर, धरहरा, अभयपुर और कजरा क्षेत्र के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। अब उन्हें जसीडीह जाने के लिए किऊल में ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं होगी। खासकर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं तथा दैनिक यात्रियों को यह सुविधा काफी राहत देगी। वहीं रेल प्रशासन ने इसके साथ ही जमालपुर किऊल मेमू की संशोधित समय सारिणी भी जारी कर दी है। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है.

नई समय सारिणी (21 जुलाई से प्रभावी)

जमालपुर से 12:45 बजे रवाना होगी, इसके बाद सारोबाग12:51 बजे, दशरथपुर 12:55 बजे, धरहरा 1:02 बजे, मसूदन 1:09 बजे, अभयपुर 1:15 बजे, घोगी बरियारपुर 1:19 बजे, कजरा 1:26 बजे, उरैन 1:33 बजे, पवाई ब्रह्मस्थान हॉल्ट 1:38 बजे, धनौरी 1:43 बजे, रामपुर हॉल्ट 1:49 बजे, किऊल 2:35 बजे, इसके बाद यही रेक ट्रेन संख्या 63574 किऊल जसीडीह मेमू बनकर दोपहर 2:50 बजे किऊल से जसीडीह के लिए रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 63573 जसीडीह किऊल मेमू दोपहर 2:10 बजे किऊल पहुंचेगी। इसके बाद यही रेक ट्रेन संख्या 63424 किऊल जमालपुर मेमू पैसेंजर बनकर 2:30 बजे किऊल से रवाना होगी.

ट्रेन संख्या 63424 किऊल जमालपुर मेमू पैसेंजर

किऊल स्टेशन से 2:30 बजे रवाना होगी, इसके बाद रामपुर हॉल्ट 2:35 बजे, धनौरी 2:41 बजे, पवाई ब्रह्मस्थान हॉल्ट 2:47 बजे, उरैन 2:52 बजे, कजरा 2:58 बजे, घोगी बरियारपुर 3:05 बजे, अभयपुर 3:10 बजे, मसूदन 3:16 बजे, धरहरा 3:23 बजे, दशरथपुर 3:30 बजे, सारोबाग 3:34 बजे, जमालपुर स्टेशन शाम 4:00 बजे पहुंचेंगी.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जामलपुर किऊल मेमू ट्रैन कब से जसीडीह तक चलेगी?
जामलपुर किऊल मेमू ट्रैन 21 जुलाई 2026 से जसीडीह तक चलेगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।