आनंद विहार–पूर्णिया कोर्ट और सहरसा स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ी
हिन्दुस्तान, रुडकी
लक्सर, संवाददाता। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने विभिन्न विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार करने का

लक्सर, संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे ने विभिन्न विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के अनुसार ये सभी विशेष ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव और संरचना के अनुसार विस्तारित अवधि तक संचालित होती रहेंगी। जानकारी के अनुसार 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का संचालन अब 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल 9 फेरों के लिए होगा, जबकि 05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 4 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक 9 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
ये भी पढ़ें:चार ट्रेनों के संचालन की अवधि का विस्तार


