नेशनल के लिए दिल्ली जाएगा अरेराज का लाल नीतीश, थांग-टा में करेगा बिहार का प्रतिनिधित्व

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

पूर्वी चंपारण के खिलाड़ी नीतीश कुमार का राष्ट्रीय थांग-टा चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। वह 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। नीतीश ने नालंदा में हुई राज्य स्तरीय विद्यालय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। जिला थांग-टा संघ के खेल सचिव असफाक अहमद ने उन्हें बधाई दी। उनके परिजनों ने उज्ज्वल भविष्य के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना की।

नेशनल के लिए दिल्ली जाएगा अरेराज का लाल नीतीश, थांग-टा में करेगा बिहार का प्रतिनिधित्व
नेशनल के लिए दिल्ली जाएगा अरेराज का लाल नीतीश, थांग-टा में करेगा बिहार का प्रतिनिधित्व

गोविंदगंज,एसं। राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले पूर्वी चम्पारण के होनहार खिलाड़ी नीतीश कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हो गया है। पूर्वी चम्पारण जिला थांग-टा संघ के खेल सचिव असफाक अहमद ने बताया कि नीतीश कुमार 31 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक दिल्ली के प्रयागराज स्टेडियम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय थांग-टा चैम्पियनशिप में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। मालूम हो कि नीतीश ने हाल ही में नालंदा में आयोजित अंडर-14/17/19 राज्य स्तरीय विद्यालय थांग-टा मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप 2026-27 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। श्री अहमद ने बताया कि नीतीश की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने नीतीश को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि हमें उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर बिहार और पूर्वी चंपारण का नाम रोशन करेगा। वहीं अरेराज नगर पंचायत वार्ड 11 बरवां में नीतीश के परिजनों ने सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेशनल के लिए दिल्ली जाएगा अरेराज का लाल नीतीश, थांग-टा में करेगा बिहार का प्रतिनिधित्व