अपडेट : नासिक और अहमदाबाद में भूकंप के झटके
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मaharाष्ट्र के नासिक और गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार तड़के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नासिक में रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.8 और अहमदाबाद में 2.6 मापी गई। हालांकि, इससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

नोट : खबर में अहमदाबाद में भूकंप की खबर जोड़ी गई है। नासिक/अहमदाबाद, एजेंसी। महाराष्ट्र के नासिक और गुजरात के अमदाबाद में गुरुवार तड़के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नासिक में इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8, जबकि अहमदाबाद में 2.6 मापी गई। हालांकि, इससे जान-माल का कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ। कुछ इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, जिसके बाद घबराकर घर से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, गुरुवार तड़के भूकंप आया। नासिक में भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, अहमदाबाद में भूकंप सुबह चार बजकर 39 मिनट पर आया।
इसका केंद्र अहमदाबाद से 29 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था। संस्थान के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 20 किलोमीटर की गहराई पर था।


