भूकंप से बचाव के लिए बच्चों ने किया मॉकड्रिल
स्कूलों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन को भूकंप के दौरान बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की दी गई जानकारी नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी...

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को भूकंप के दौरान बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई तथा मॉकड्रिल कराया गया। मध्य विद्यालय सैदपुर विष्णुपुर में फोकल शिक्षक हरिहर सहनी, चकमुजफ्फर में आनंद माधव, चक्का में शुभम कुमार, हसनपुर बागर में अवनेश पाण्डेय, सिया लषण समसा में हरेराम रजक एवं नीरपुर में देवेंद्र पासवान ने बच्चों को बताया कि बिहार भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है।
भूकंप के खतरनाक जोन
राज्य के आठ जिले भूकंप के सर्वाधिक खतरनाक जोन-5 में तथा शेष जिले जोन-4 एवं जोन-3 में आते हैं। सुपौल एवं मधुबनी जिले का पूरा क्षेत्र जोन-5 में है। वहीं बक्सर, कैमूर, अरवल, औरंगाबाद एवं गया जिले जोन-3 में आते हैं। मुंगेर में वर्ष 1934 में आए भीषण भूकंप से जान-माल की भारी क्षति हुई थी। बच्चों को भूकंप के समय ‘झुको, ढको और पकड़ो’ का अभ्यास कराया गया। उन्हें बताया गया कि भूकंप के दौरान भगदड़ नहीं मचाएं और संयम से काम लें। सीढ़ी या लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करने, पुल पार नहीं करने तथा सुरक्षित खुले मैदान की ओर जाने की जानकारी दी गई।
मॉकड्रिल का आयोजन
जर्जर मकान, बिजली एवं टेलीफोन के खंभे, पेड़ और ऊंची इमारतों से दूर रहने तथा घायलों की सहायता कर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने का मॉकड्रिल भी कराया गया। मिडिल स्कूल समसा, रजाकپور, अपग्रेडेड मिडिल स्कूल रजाकपुर एवं समसा तथा प्राइमरी स्कूल विष्णुपुर, डुमरिया, इनैया, बेगमपुर, टेकनपुरा सहित अन्य विद्यालयों में भी भूकंप से बचाव का मॉकड्रिल कराया गया। मौके पर एचएम संजीत कुमार महतो, रणधीर कुमार, मनटुन महतो, प्रियरंजन कुमार, शंभू महतो, अशोक कुमार शर्मा, योगेंद्र चौधरी, अमित कुमार, बबिता कुमारी, पंकज कुमार, रूबी कुमारी सहित शिक्षक एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे। बच्चों को भूकंप से बचाव की दी गई जानकारी भगवानपुर, निज संवाददाता। सुरक्षित शनिवार के तहत प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मेहदौली सहित अन्य प्रारंभिक विद्यालयों में सुरक्षित बच्चों को भूकंप के खतरे एवं उसके बचाव की जानकारी दी गयी।
बचाव के उपाय
चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक ने बच्चों को भूकंप के खतरे एवं उसके बचाव एवं सुरक्षा के लिए चर्चा करते हुए बताया कि बिहार औसत से उच्च भूकंप खतरा वाले जोन में पड़ता है। भूकंप की सुरक्षा के लिए आवासीय एवं विद्यालय भवन निर्माण में भूकंपीय भवन मानक का अनुपालन आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षा के उपाय बताते हुए कहा कि घर पर बिजली के समानों को ऊपर रखने एवं बड़े और वजन वाले समानों, टूटने वाले कांच के सामानों को नीचे आलमारी में रखने, भूकंप के दौरान घर विद्यालय के अंदर व बाहर दोनों जगह सुरक्षित स्थानों की पहचान कर रखनी चाहिए।
व्यवहारिक प्रशिक्षण
फोकल शिक्षक ने बच्चों से भूकंप से बचने के लिए सिर ढकने के लिए मेज के नीचे, दरवाजे के चौखट के पास शरण लेने, बिना घबराए खुले मैदान की तरफ भागने के उपायों का मॉक ड्रिल करवाया गया। मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह, प्रमोद, विश्वनाथ, शिक्षक अनिल, सुमन, शानू, श्वेता, ऋतु, संगीता, मीरा आदि मौजूद थे। भूकंप से बचाव को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुरक्षित शनिवार का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय भूकंप के खतरे, उससे बचाव और आपातकालीन स्थिति में आवश्यक कदमों की जानकारी बच्चों को देना रहा। कार्यक्रम में भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित व्यवहार व भूकंप के बाद रेस्क्यू व प्राथमिक उपचार के तरीकों की जानकारी दी गई। सभी विद्यालयों में आयोजित विशेष जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ साथ मॉकड्रिल के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि भूकंप जैसी आपदा अचानक आती है। ऐसे में घबराने के बजाय सतर्क और शांत रहना सबसे जरूरी है। सभी स्कूलों में छात्र छात्राओं के साथ प्रधानाध्यापक और नोडल शिक्षक भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

