ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहिमाचल : चंबा में तड़के सुबह भूकंप के झटके, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

हिमाचल : चंबा में तड़के सुबह भूकंप के झटके, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार को भूंकप का झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप...

हिमाचल : चंबा में तड़के सुबह भूकंप के झटके, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
एजेंसी, शिमला।Thu, 22 Aug 2019 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार को भूंकप का झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके तड़के सुबह 4:51 बजे महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 थी। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा के पूर्वोत्तर में पांच किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारी ने बताया कि आस-पास के इलाकों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। चंबा समेत हिमाचल प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा भूकंप संभावित क्षेत्र में पड़ता है।

इससे पहले बुधवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 थी। यह भूकंप दोपहर 2:49 बजे आया था। हालांकि इसमें भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। भूकंप आने के बाद से लोग दहशत में आ गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें