ई-कचरे से काम के पुर्जे निकाल बचा कबाड़ जहां-तहां फेंक रहे कबाड़ी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नोट :: इसके फोटो हैं :::-तारों को जलाकर तांबा और एल्युमिनियम निकालने का काम धड़ल्ले से चल रहा-नगर निगम इन कबाड़ियों पर नहीं लगा पा रहा लगामआशीष गुप्तानई दिल्ली। देश की राजधानी में ई-कचरा निस्तारण गैर...

 ई-कचरे से काम के पुर्जे निकाल बचा कबाड़ जहां-तहां फेंक रहे कबाड़ी

नोट :: इसके फोटो हैं ::: -तारों को जलाकर तांबा और एल्युमिनियम निकालने का काम धड़ल्ले से चल रहा

-नगर निगम इन कबाड़ियों पर नहीं लगा पा रहा लगाम

आशीष गुप्ता

नई दिल्ली। देश की राजधानी में ई-कचरा निस्तारण गैर वैज्ञानिक तरीके से हो रहा है। कबाड़ी अवैध रूप से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक उपकरणों से गैर वैज्ञानिक तरीके से काम के पुर्जे निकाल कर बाकी खतरनाक तत्व जहां-तहां फेंक रहे हैं। तारों को जलाकर उससे तांबा निकाल रहे हैं। इससे वायु से लेकर मिट्टी और जल प्रदूषित हो रहा है। दिल्ली नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। कभी कोई शिकायत हुई तो एक-दो गोदामों को सील कर दिया जाता है। यही वजह है कि ई-कचरा प्रबंधन नियम लागू होने के बावजूद कबाड़ी बेरोकटोक ऐसा कर पर्यावरण को धड़ल्ले से नुकसान पहुंचा रहे हैं। नालों के जरिए यही खतरनाक तत्व यमुना में पहुंच रहे हैं।

कबाड़ियों का काम

ये कबाड़ी मोबाइल, प्रिंटर, एलईडी टीवी समेत इलेक्ट्रानिक उपकरणों में लगे हरे रंग के प्रिंटेड सर्किट (पीसी) बोर्ड को हथौड़े से तोड़कर आइसी, छोटे-छोटे कंडेंसर, चिप, माइक्रोप्रोसेसर समेत कई काम के पुर्जे अलग करते हैं। इस प्रक्रिया में उस बोर्ड का काफी हिस्सा चकनाचूर होकर वहीं भूमि में समा जाता है। उस हिस्से में सीसा, पारा और कैडमियम जैसे हानिकारक तत्व होते हैं, जो मृदा प्रदूषण का बड़ा कारण बन रहे हैं। जिन क्षेत्रों में ये काम हो रहा है, वहां नाले-नालियां भी इसी तरह के कचरे से भरी हुई हैं।

बैटरी का तेजाब नाले में बहा रहे

बैटरी के मामले में ई-कचरा प्रबंधन नियम के साथ बैटरी कचरा प्रबंधन नियम प्रभावी होता है। काफी संख्या में कबाड़ी इन्वर्टर और यूपीएस की बैटरी को लेकर सबसे ज्यादा गैर जिम्मेदाराना रवैया अपना रहे हैं। वे बैटरियों से निकलने वाले तेजाब को नाले में डाल देते हैं। कुछ यूं ही जमीन पर फेंक देते हैं।

कबाड़ियों का कारोबार

राजधानी में ई-कचरा प्रबंधन नियम 2022 प्रभावी है। इसके तहत लोगों के लिए अनिवार्य है कि वह अपने घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और उद्योगों का ई-कचरा यानी खराब लैपटाप, बल्ब, बैटरी, ट्यूबलाइट, एलईडी लाइट, टीवी, फ्रिज, प्रिंटर, मोबाइल फोन, वाशिंग मशीन, एमसीबी या अन्य इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक उपकरण अधिकृत रिसाइक्लर व रिफर्बिशर को दें। इस बारे में लोगों को जागरूक करने की दिशा में काम नहीं किया जा रहा। अधिकृत रिसाइक्लर व रिफर्बिशर कौन हैं, लोग नहीं जानते। कबाड़ी गली-मोहल्लों में आ जाते हैं, इनकी लोगों तक पहुंच आसान है।

कबाड़ियों का बोलबाला

इन इलाकों में ई-कचरा कबाड़ियों का बोलबाला

पुराना सीलमपुर, जाफराबाद, शास्त्री पार्क, मंडोली, ब्रजपुरी, मुस्तफाबाद, भजनपुरा, सबोली, कांति नगर, सीमापुरी, मुंडका, तुर्कमान गेट, दरियागंज, झिलमिल, ओखला, जहांगीरपुरी, मायापुरी, जैतपुर, गोकलपुरी।

रिसाइक्लर व रिफर्बिशर के लिए नियम

इस काम से यूं ही नहीं जुड़ा जा सकता। इसके लिए ई-कचरा प्रबंधन नियम 2022 तहत सबसे पहले अधिकृत रिसाइक्लर व रिफर्बिशर को पंजीकरण कराना होता। इस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की तकनीक और इकाई का ब्योरा देना होता है। फिर हर छह माह पर निस्तारण संबंधी रिपोर्ट डीपीसीसी के समक्ष प्रस्तुत करनी होती है। निस्तारण करने में यह सुनिश्चित करना होता है कि पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे।

दिल्ली में ई-कचरे का आंकड़ा

नंबर गेम

-5वें स्थान पर है दिल्ली, देश में ई-कचरा उत्पादन में।

-9.5 प्रतिशत ई-कचरा देश में दिल्ली से निकल रहा है

-1.5 से 2 लाख मीट्रिक टन ई-कचरा हर साल जाम होता है

-95 प्रतिशत ई-कचरा अनौपचारिक क्षेत्र में निस्तारित हो रहा

ई-वेस्ट ईको पार्क

दिल्ली सरकार ने होलंबी कलां में ई-वेस्ट ईको पार्क स्वीकृत किया है। इसे बनने में समय लगेगा। इसमें अधिकृत रूप से ई-कचरा निस्तारण इकाइयों को जगह दी जाएगी।

इलाकों की तस्वीर

पुराना सीलमपुर

नाले से सटा यह इलाका ई-कचरे का बड़ा केंद्र है। यहं दुकानों के अंदर सबसे ज्यादा मोबाइल और एलईडी टीवी का कचरा दिखा।बाहर बैठ कर कबाड़ी के यहां काम करने वाले उसे तोड़ कर पुर्जे निकालते दिखे। यहां नाले के पास कई झुग्गियों में भी यह काम हो रहा है। इस दौरान ऐसा कचरा जो आगे बिकने योग्य नहीं होता, उसे लोग नाले में ठिकाने लगाते दिखे।

मुस्तफाबाद

इस क्षेत्र में बैटरी और तार के कचरे का काम होता है। पुरानी बैटरी के तेजाब को कबाड़ी नालियों में बहाते नजर आए। वहीं तार को जलाकर उसका उसमें से तांबा और एल्युमिनियम निकाला जाता है। ये काम रात में होता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंधेरे में धुआं दिखाई नहीं देता, इसलिए रात में काम होता है। लेकिन रात में इतनी बदबू होती है कि सांस लेना मुश्किल होता है।

मुंडका

यहां पुराने कंप्यूटर, लैपटॉप, फ्रिज और वाशिंग मशीन के पुर्जे अलग करने का काम होता दिखा। यहां गोदाम बने हुए हैं, जोकि पंजीकृत नहीं है। जहां ये काम हो रहा था, वहां बहुत गंदगी थी।

संवेदनशील पर्यावरण

कबाड़ी ई-कचरे को हथौड़े से तोड़ कर उससे काम के पुर्जे निकालते हैं। जिस पीसीबी में वो पुर्जे लगे होते हैं, उसमें कई हानिकारक तत्व होते हैं। पीसीबी का टूटा हिस्सा दोबारा बिकता नहीं, इसलिए उसे कबाड़ी जलाते हैं या फेंक देते हैं। ये गैर वैज्ञानिक प्रैक्टिस पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इसके लिए निगम के साथ मिलकर ऐसे कबाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

-डॉ. अनिल गुप्ता, सदस्य, डीपीसीसी

-----

वर्जन..

ई-कचरा बड़ी समस्या है। इस क्षेत्र में निगम को काफी काम करना है। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

-प्रवेश वाही, महापौर

ठोस अपशिष्ट के अलावा ई-कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए प्रयास चल रहे हैं। रिसाइक्लर व रिफर्बिशर को जोड़ कर इसका चक्र पूरा करने की तरफ काम हो रहा है।

-संदीप कपूर, अध्यक्ष, पर्यावरण प्रबंधन सेवा समिति, दिल्ली नगर निगम

सामान्य प्रश्न

✦ई-कचरा निस्तारण में किन-किन खतरनाक तत्वों का जिक्र है?−
इसमें सीसा, पारा और कैडमियम जैसे हानिकारक तत्वों का जिक्र है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsई-कचरे से काम के पुर्जे निकाल बचा कबाड़ जहां-तहां फेंक रहे कबाड़ी