उच्च-तकनीकी शिक्षा ले रहे दिव्यांगों को मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, मांगी सूचना
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ई-ट्राईसाइकिल योजना के तहत 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के दिव्यांग छात्रों को ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों के आवागमन को बेहतर बनाना और उन्हें शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण से जोड़ना है। पात्रता में कई प्रकार की दिव्यांगताएं शामिल हैं।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ई-ट्राईसाइकिल योजना से उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे दिव्यांगों को लाभान्वित किया जाएगा। डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से 16 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के ऐसे दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। किसी विद्यालय, महाविद्यालय, तकनीकी अथवा प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांग पात्र होंगे। योजना का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों के आवागमन को सरल, सुरक्षित एवं सुगम बनाकर उन्हें शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण से प्रभावी रूप से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि योजना में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफीलिया सहित अन्य पात्र दिव्यांगता से प्रभावित छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे।
शारीरिक रूप से ई-ट्राईसाइकिल संचालित करने में सक्षम हों। उसके लिए सक्षम प्राधिकारी से जारी यूडीआईडी (दिव्यांगता प्रमाण-पत्र) होना अनिवार्य है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


