दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ई-ट्राई साईकिल योजना की जानकारी दी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने ई-ट्राई साईकिल योजना शुरू की है। यह योजना दिव्यांग छात्राओं को दैनिक कक्षाओं और अन्य स्थानों पर सुगम आवागमन की सुविधा देने के लिए है। पात्र छात्राओं को 65 हजार रुपये तक की ई-ट्राई साईकिल प्रदान की जाएगी।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ई-ट्राई साईकिल योजना की जानकारी दी

वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ई-ट्राई साईकिल योजना संचालित की गयी है। ऐसी दिव्यांग छात्राएं जो दैनिक कक्षाओं, लाइब्रेरी, लैब, हास्टल आदि में सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त नहीं कर पाती हैं। उनको ई-ट्राई साईकिल प्रदान कर उनका शैक्षिक पुनर्वासन किया जाना है। योजनान्तर्गत अधिकतम धनराशि 65 हजार प्रति ई-ट्राई साईकिल अनुमन्य किया गया है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता ने बताया कि जनपद हापुड़ में निवासरत समस्त दिव्यांग छात्राएं जो 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र की हैं को किसी भी स्कूल, कालेज, संस्थान में अध्यनरत एवं शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। पात्रता-ऐसी दिव्यांग छात्राएं जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हो, शारीरिक रूप से उनकी दृष्टि और मानसिक स्थिति अच्छी हो एवं कमर का ऊपरी भाग स्वस्थ्य हो जो ई-ट्राई साईकिल चलाने में सक्षम हो और जिसकी दिव्यांगता दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रमाणित होना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।