ई-पंजीकरण दिखावा, मैनुअल काटे जा रहे पर्चे

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

ग्रामीण अस्पतालों में ई-पंजीकरण योजना मात्र दिखावा बन गई है। दो साल पहले इसके लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि कई स्थानों पर पंजीकरण प्रक्रिया ठप है। मरीजों और तीमारदारों को इस योजना के बारे में जागरूक नहीं किया गया है।

ई-पंजीकरण दिखावा, मैनुअल काटे जा रहे पर्चे

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। ग्रामीण अस्पतालों में ई-पंजीकरण महज दिखावा होकर रह गई है। दो साल पहले ई-पंजीकरण सुविधा पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट खर्च किया जा चुका है। सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में दो-दो कम्प्यूटर व प्रिंटर दिए गए। ऑनलाइन पर्चा काटने के लिए शासन से लेकर जिले स्तर तक से काफी दबाव बनाया गया। आज हालत यह है कि कुछ जगहों पर तो पंजीकरण व्यवस्था ठप है, जबकि अन्य अस्पतालों में नाम मात्र के ऑनलाइन पर्चे काटे जा रहे हैं। ई-पंजीकरण को लेकर मरीजों व तीमारदारों को जागरूक भी नहीं किया जा रहा है। ओपीडी के पर्चा काउंटर व पैथॉलोजी जांच के बाद जारी रिपोर्ट को ऑनलाइन करने के लिए ई-पंजीकरण व्यवस्था सरकारी अस्पतालों में शुरू कराई गई।

लगभग दो साल पर सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, टीबी अस्पताल व नगरीय पीएचसी की ओपीडी, पैथॉलोजी को ऑनलाइन करने के लिए शासन की ओर से बजट जारी किया गया। इससे जिला स्तर पर कम्प्यूटर व प्रिंटर की खरीद की गई। संचालन के लिए ऑपरेटर की व्यवस्था नहीं की गई, जिस कारण यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी। ब्लॉक स्तरीय पीएचसी सल्टौआ में ई-पंजीकरण सुविधा करीब छह माह से ठप है।और डाटा इंट्री आपरेटर की तैनाती न होने से ऑनलाइन पर्चा नहीं कट पा रहा है। कम्प्यूटर सहित अन्य संसाधन बंद पड़ा है। यहां पर जनवरी 2026 में आनलाइन पर्चा काउंटर की शुरुआत की गई, जो करीब तीन माह तक चला था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsई-पंजीकरण दिखावा, मैनुअल काटे जा रहे पर्चे