लाटरी के माध्यम से किसानों को आवंटित हुआ कृषि यंत्र
संतकबीरनगर में अनुदान पर कृषि यंत्रों के लिए ई-लाटरी का आयोजन किया गया। 16 जुलाई से 10 अगस्त तक 417 किसानों ने टोकन जमा किए। किसानों को नवीनतम कृषि यंत्र प्रदान किए जाएंगे, जो कृषि कार्य को सुगम बनाते हैं और उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने में मदद करते हैं।

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अनुदान पर कृषि यंत्र देने के लिए ई-लाटरी के माध्यम से कृषक चयन का आयोजन कराया गया। जिले में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकनाइजेशन योजना अंतर्गत कुल 299 एवं प्रमोशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मेक्नाइज़ेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ़ क्रॉप रेसिड्यू अन्तर्गत कृषकों ने ऑनलाइन टोकन जमा कर 49 यंत्रों की बुकिंग 16 जुलाई से 10 अगस्त तक कराई थी।ई-लाटरी के लिए जिला स्तरीय कार्यकारी समिति ऑनलाइन ई-लाटरी निकाली। उप कृषि निदेशक ने बताया गया कि कुल 417 किसानों ने टोकन धनराशि जमाकर ऑनलाइन आवेदन किए थे। किसानों को यह यंत्र उत्तर प्रदेश सरकार से कृषि क्षेत्र में उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के दृष्टिकोण से कृषि कार्य सुगमता से किए जाने के लिए उन्नतशील नवीन कृषि यंत्रों को अनुदान पर प्राप्त कर प्रोत्साहित किए जाने हेतु दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि में यंत्रीकरण का प्रमुख योगदान है। कृषि ड्रोन, रोटावेटर, सुपर सीडर मक्का ड्रायर, फ़ार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, लेजर लेवलर, कंबाइन मशीन इत्यादि का खेती में अत्यधिक महत्व है। किसान पराली प्रबंधन के लिए बेलिंग मशीन, स्ट्रा रीपर, सुपर सीडर इत्यादि का प्रयोग कर पराली का प्रबंध कर सकते हैं, जिससे उन्हें पराली के वैकल्पिक उपयोग के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण व मृदा स्वास्थ्य में सुधार होगा।


