आठ पंचायतों की टीमों के बीच डीवीसी केटीपीएस ने कराया फुटबॉल टूर्नामेंट

हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

जयनगर में डीवीसी केटीपीएस की ओर से स्वच्छता ही सेवा के तहत आठ ग्राम पंचायतों के बीच दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। उद्घाटन डीवीसी केटीपीएस के सीजीएम संजय कुमार ने किया। tournoi का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कई अधिकारी और ग्रामीण इस आयोजन में शामिल हुए।

आठ पंचायतों की टीमों के बीच डीवीसी केटीपीएस ने कराया फुटबॉल टूर्नामेंट

जयनगर, निज प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा के तहत डीवीसी केटीपीएस की ओर से सीएसआर पहल के अंतर्गत कमांड क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों की टीमों के बीच दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन डीवीसी केटीपीएस के सीजीएम सह एचओपी संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। मौके पर अमन ज्योति, तापस मिर्धा, फ्रांसिस हेम्ब्रम समेत अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। टूर्नामेंट में विभिन्न ग्राम पंचायतों की टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच सामुदायिक सहभागिता, खेल भावना और टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

साथ ही, इसके माध्यम से डीवीसी की सीएसआर गतिविधियों और स्वच्छता ही सेवा अभियान के उद्देश्यों को भी मजबूती देने का प्रयास किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन अनुपम तिवारी ने किया। वहीं, कौशिक रॉय के नेतृत्व में एचआर टीम ने आयोजन का समन्वय और सफल क्रियान्वयन किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआठ पंचायतों की टीमों के बीच डीवीसी केटीपीएस ने कराया फुटबॉल टूर्नामेंट